{"_id":"616c7b2e0969c871fd17a7a2","slug":"water-crisis-continue-for-second-day-lalitpur-news-jhs2068119177","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार दूसरे दिन भी नहीं मिला लोअर जोन में पानी, किल्लत से जूझ रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार दूसरे दिन भी नहीं मिला लोअर जोन में पानी, किल्लत से जूझ रहे लोग
विज्ञापन
हॉथ ठेले पर पानी के डिव्वे ले जाता व्यक्ती
- फोटो : LALITPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। शहर में पेयजल आपूर्ति की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही है। लोअर जोन में अंतिम छोर के आधा दर्जन मोहल्लों में रविवार को पानी नहीं आया। काफी देर इंतजार के बाद लोगों ने हैंडपंपों से पानी भरा। जिम्मेदार सिर्फ कर्मचारी भेजने का आश्वासन दे रहे हैं। ऐसे में मोहल्लवासियों में भारी रोष है।
शहर में पेयजल आपूर्ति को सुचारु रूप से दो जोन में बांटा गया है, इनमें अपर जोन से मोहल्ला आजादपुरा, गांधीनगर, नई बस्ती, चंडी मंदिर के आसपास के क्षेत्र और नेहरू नगर आदि मोहल्लों में आपूर्ति की जाती है। लोअर जोन से मोहल्ला चौबयाना, महावीरपुरा, रावरपुरा, सरदारपुरा, सुभाषपुरा, मऊठाना, चिरौलपुरा, बजरिया, रैदासपुरा आदि में आपूर्ति की जाती है लेकिन, शहर में आपूर्ति दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। लोअर जोन के कुछ मोहल्लों में गर्मी के मौसम ही आपूर्ति पूरी तरह से ठप होती थी, अब तो सर्दी के मौसम में भी आपूर्ति की हालत गर्मी से बदतर हो गई है। यहां पर मोहल्ला विष्णुपुुरा, पठापुरा और रैदासपुरा, खिरकापुरा, नारायणपुरा, श्रद्घानंदपुरा में लगातार दो दिन से आपूर्ति ठप है। पेयजल की किल्लत बनी हुई है।
रविवार को लोग सुबह से उठकर बर्तन लेकर नलों से पानी आने का इंतजार करने लगे। पानी न आने पर लोगों को हैंडपंपों से पानी लाना पड़ा। इससे उनके काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
मोहल्ले में पानी की किल्लत हो गई है। सर्दी का मौसम आने पर पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति होने की उम्मीद लगाई थी, लेकिन पानी की बूंद तक नहीं आ रही है। - नरेंद्र राठौर
सुबह से ही काम पर जाने के लिए तैयार होना पड़ता है। इसी समय पर पानी न मिलने से परेशानी बढ़ती है। पानी जुटाने के चलते देर से घर से निकले हैं। वाहिद खान
---
पानी की समस्या लगातार कई वर्षों से बनी हुई है। अधिकारी आश्वासन मात्र ही दे रहे हैं, लेकिन अब तक आपूर्ति ठीक नहीं हो पाई है। अनिल अहिरवार
---
मोहल्लों में बाधित आपूर्ति के लिए कर्मचारियों को भेजकर लाइन की जांच कर ठीक कराई जाएगी और आपूर्ति को नियमित रूप से सुचारु कराया जाएगा।
राहुल सिंह, अवर अभियंता, जल संस्थान