फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   ward boy beaten case fir registered

वार्ड बॉ्य के साथ ड्यूटी के दौरान मारपीट में सभासद पर मुकदमा दर्ज

Sat, 21 Nov 2020 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
ward boy beaten case fir registered
fight.jpg - फोटो : fight.jpg
ललितपुर। जिला अस्पताल में ड्यूटी के दौरान वार्ड ब्वॉय के साथ अभद्रता कर मारपीट करने और नशे की हालत में सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के मामले में वार्ड पार्षद के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी मयंक दुबे पुत्र राममिलन दुबे (वार्ड ब्वॉय, जिला अस्पताल) ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 19 नवंबर की देर रात 2.35 बजे पार्षद जगभान कुशवाहा नशे की हालत में इमरजेंसी के भीतर घुसा और किसी बच्चो की तबियत खराब होने की बात बतायी गयी। जिस पर मदद के तौर पर इमरजेंसी स्टाफ द्वारा दवा देने को कहा और दवाईयां देने लगे, जिस पर वह आग बबूला हो गया और स्टाफ के साथ गालीगलौज करने लगा। ट्रेनिंग स्टाफ मयंक दुबे को जान से मारने की नीयत से से गला दबाने लगा और बाहर खींचने लगा एवं जान से मारने की धमकी देने के साथ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने लगा। इमरजेंसी में तैनात डॉ. जावेद कलीम के साथ भी अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया और जाते जाते मयंक दुुबे सहित सभी कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देता हुआ चला गया। पीड़ित मयंक दुबे की तहरीर पर कोतवाली पुुलिस ने आरोपी वार्ड पार्षद जगभान कुशवाहा केे खिलाफ नशे की हालत में गालीगलौज कर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देना और सरकारी कार्र्य में बाधा पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed