फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   wanted criminal who escaped from police custody was arrested in an encounter pistol and cartridges recovered i

Lalitpur: पुलिस हिरासत से भागा इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

Tue, 10 Jun 2025 04:47 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी,ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी,ललितपुर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Jun 2025 04:47 PM IST
सार

ललितपुर में हथकड़ी सहित पुलिस हिरासत से फरार हुए 25 हजार के इनामी आरोपी विषदेव आदिवासी को महरौनी पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
wanted criminal who escaped from police custody was arrested in an encounter pistol and cartridges recovered i
मुठभेड़ में घायल इनामी बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ललितपुर में हथकड़ी सहित पुलिस हिरासत से फरार हुए 25 हजार के इनामी आरोपी विषदेव आदिवासी को महरौनी पुलिस और स्वाट टीम ने मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह के मुताबिक 19 मई को कोतवाली महरौनी पुलिस में विषदेव आदिवासी निवासी कंचनपुरा क़स्बा महरौनी के खिलाफ रंगदारी का केस दर्ज किया था। पुलिस उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने को जिलाकारागार ला रही थी। गल्ला मंडी के पास आरोपी विषदेव पुलिस हिरासत से हथकड़ी सहित फरार हो गया था। एसपी ने फरार आरोपी को गिरफ्तार करने को चार टाइम गठित की थी। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। सोमवार की देर रात महरौनी पुलिस व स्वाट टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन


इस दौरान सूचना मिली कि विषदेव अपने परिवार से मिलने ग्राम पठाविजय पुरा से ग्राम छपरट वाले रास्ते से होते हुए आ रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गाडियों की रोशनी में एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखने पर उक्त व्यक्ति झाडियों की तरफ भागा। पुलिस ने रूकने को कहा। जिस पर उसने अपने को घिरा समझकर जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस ने जबाबी फायरिंग की तो विषदेव के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस, एक खोखा बरामद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed