फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Waiting room for passengers not at bypass intersections

Lalitpur News: बाईपास तिराहों पर नहीं यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय

Thu, 22 Feb 2024 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Feb 2024 02:00 AM IST
विज्ञापन
Waiting room for passengers not at bypass intersections
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिरधा (ललितपुर)। ब्लॉक मुख्यालय के हाईवे बाईपास पर सागर व ललितपुर जाने वाले तिराहे पर यात्रियों के लिए कोई प्रतीक्षालय न होने के कारण उन्हें काफी परेशानी होती है। गर्मी हो या बरसात, यात्रियों को घंटों खुले में बैठ कर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
क्षेत्र से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री सागर, इंदौर व भोपाल और झांसी-ग्वालियर की तरफ जाते हैं। दोनों तिराहों पर यात्रियों के बैठने के लिए प्रतीक्षालय बनवाने की मांग स्थानीय जनप्रतिनिधियों से की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। यात्री रोड किनारे खड़े होकर या डिवाइडर पर बैठकर बसों का इंतजार करते हैं, इससे दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है।
विज्ञापन

------
दोनों तिराहों पर यात्रियों को घंटों धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करना पड़ता है। यहां प्रतीक्षालय बनना अति आवश्यक है। -नंदकिशोर कुशवाहा, समाजसेवी
जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण एक भी प्रतीक्षालय नहीं बन पाया। प्रशासन से उम्मीद है कि जल्द दोनों तिराहों पर प्रतीक्षालय बनाए जाए।-दीपक विश्वकर्मा,स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

बिरधा बाईपास पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय नहीं होने से क्षेत्र के लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है।-मुकेश कुमार, समाजसेवी ग्राम करमरा

------
जिला पंचायत की कार्ययोजना में बिरधा के दो प्रतीक्षालय सम्मिलित हैं और जैसे ही इसका बजट आता है, तुरंत प्रतीक्षालय बनवाया जाएगा।-राम कुशवाहा, जिला पंचायत सदस्य बिरधा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed