Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Waiting for 14 more days... the thirst of 30 thousand population will be quenched

Lalitpur News: 14 दिन का और इंतजार... 30 हजार की आबादी की बुझेगी प्यास

Thu, 07 Dec 2023 10:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Dec 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Waiting for 14 more days... the thirst of 30 thousand population will be quenched
ललितपुर। शहर के मोहल्ला नेहरू नगर समेत चार वार्डों की 30 हजार की आबादी को जल्द ही पेयजल आपूर्ति की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से यह योजना विद्युत कनेक्शन के अभाव में लटकी हुई थी। अब रेलवे से एनओसी मिलते ही केबल डाले जाने का कार्य शुरू हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि दो सप्ताह में कनेक्शन का काम पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन

नेहरू नगर समेत चार वार्डों में लंबे अरसे से पानी की किल्लत बनी है। यहां पर गर्मी ही नहीं बारिश व सर्दी के मौसम में पानी के लिए जूझना पड़ता था। इसके बाद 44.24 करोड़ से पेयजल योजना बनाई गई। 6664 परिवारों तक पानी पहुंचाने के लिए 70 किलोमीटर तक पाइपलाइन बिछाई जानी है। साथ ही दो टंकियों का निर्माण किया गया है। इसमें एक चांदमारी में तो दूसरी टंकी नेहरू नगर में बनाई गई है। कार्यदायी संस्था ने अधिकांश कार्य पूर्ण कर लिए हैं। आपूर्ति शुरू करने के लिए विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। विभाग ने 1.5 करोड़ का प्रस्ताव दिया था। संस्था ने स्टीमेट की राशि को विभाग को सुपुर्द कर दी, लेकिन कनेक्शन को रेलवे लाइन के नीचे से केबल डालना था। इसके लिए रेलवे से एनओसी की जरूरत थी। बीते दिनों एनओसी मिलने के बाद कनेक्शन किए जाने का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

----
पेयजल योजना को बिजली कनेक्शन में रेलवे की एनओसी बाधा बनी हुई थी। इसके मिलने के बाद कार्य शुरू करा दिया गया है। दो सप्ताह में कार्य पूर्ण होने पर कनेक्शन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय सिंह, अधीक्षण अभियंता, विद्युत विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed