ललितपुर। पंचायत चुनाव की भले ही अभी घोषणा नहीं हुई है, लेकिन चुनावी रंजिश को लेकर मुकदमा दर्ज होना शुरू हो गया है। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत श्री अटा मंदिर के पास तीन दिन पहले मारपीट के आरोप में कोतवाली पुलिस ने एक व्यापारी नेता के खिलाफ चुनावी रंजिश का मुकदमा दर्ज किया है।
मोहल्ला महावीरपुरा निवासी देशप्रेम शंकर गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह 13 फरवरी को मंदिरों से घूमकर लौट रहा था। वाटर वर्क्स के पास निवासी नरेंद्र कड़ंकी उसके पास आए और बदतमीजी करते हुए मारपीट करने लगे। जान से मारने की धमकी भी दी। उसने बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव में उसने बीजेपी प्रत्याशी का प्रचार किया था, जिसके चलते वह उससे रंजिश मानने लगे थे। इसी बात को लेकर उन्होंने अटा मंदिर के पास रोककर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने आरोपी व्यापारी नेता नरेंद्र कड़ंकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।