{"_id":"610303e38ebc3e58631870b3","slug":"vyapar-mandal-demand-solution-for-electricity-water-and-selftex-lalitpur-news-jhs200721875","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापार मंडल ने बिजली, पानी व स्वकर प्रणाली की समस्याओं का मांगा निदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापार मंडल ने बिजली, पानी व स्वकर प्रणाली की समस्याओं का मांगा निदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल ने बृहस्पतिवार को जिले की मूलभूत समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी को दिया। संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से विंदुवार वार्ता की, इस पर उन्होंने समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।
डीएम को दिए ज्ञापन में बताया गया कि कोरोना संक्रमण काल में शासन के आदेश अनुसार दो माह तक दुकानें पूर्णत: बंद रहीं, फिर भी विद्युत विभाग ने हजारों के बिल कार्यालय में बैठकर उपभोक्ताओं के प्रतिष्ठान पर भिजवा दिए जो कि अनुचित है, जिससे व्यापारी असमंजस की स्थिति में है। व्यापारियों ने डीएम से बिजली के बिलों को तत्काल ठीक करने की मांग की और विद्युत कार्यालय में एक काउंटर खुलवाने की मांग की गई, इसमें सक्षम अधिकारी बैठकर उपभोक्ताओं के बिल संबंधी समस्याओं का क्रम बार हल करें, जिससे बिजली उपभोक्ताओं को इधर उधर दलालों के पास नहीं भटकना पड़े।
पेयजल की समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि कई मोहल्लों में नल में पानी नहीं आ रहा हैं। वहीं, कुछ में दूषित पानी मिल रहा, जो पीने के लायक नहीं है। पेयजल की गुणवत्ता को सुधारने की मांग की। तालबेहट में खाद्य अधिकारी पर सैंपलिंग एवं जेल भेजने के नाम पर व्यापारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया। मवेशी बाजार में हल्की बरसात होने पर भी कैलगंवा तिराहे से नदी तक सड़क एवं दुकानों में जलभराव हो रहा है, रोड व दुकानों में जलभराव न हो इसकी स्थायी समाधान की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समाधान नहीं होगा तो जिला उद्योग व्यापार मंडल धरना प्रदर्शन करके उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।
विज्ञापन
ज्ञापन पर प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सडै़या, जिलाध्यक्ष सुरेश बडे़रा, प्रदीप सतरवांस, शैलेंद्र सिंघई, उद्योग मंच प्रदेश उपाध्यक्ष कमलेश सराफ, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल गुप्ता, प्रदेश युवा मंत्री अजय सोनी, नगर अध्यक्ष पंडित नवनीत किलेदार, दीपक सिंघई, समित समैया, बॉबी राजा, मोहम्मद फहीम इक्वल बैग, प्रवीण कुमार जैन, राम किशोर सिंह तोमर, सुबोध गोस्वामी, विजय जैन, आकाश गुप्ता, प्रदीप खजुरिया, अरविंद जैन, साडुमल विशाल सराफ विजय नेता मगनलाल सोनी संजय जैन रिंकू सुनील सैनी आदि मौजूद रहे।