फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Voter awareness rally print card in Bundeli language became popular among people

Lalitpur News: मतदाता जागरूकता रैली का बुंदेली भाषा में प्रिंट कार्ड लोगों में हुआ चर्चित

Fri, 19 Apr 2024 04:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Voter awareness rally print card in Bundeli language became popular among people
ललितपुर। विकास खंड मड़ावरा में आयोजित मतदाता रैली का आमंत्रण पत्र आम लोगों के बीच चर्चा का विषय बन चुका है। यह कार्ड बुंदेली भाषा में छपवाया गया है। इसमें बुंदेली भाषा के उन सभी शब्दों का प्रयोग किया, जो आमंत्रण में उपमा के साथ दिए जाते हैं। जैसे कार्यक्रम के जगह बुंदेली भाषा में इ ओसर पर प्रिंट किया गया है, साथ ही बुंदेली परंपरा के अनुसार डीएम के नाम पीछे जू शब्द का प्रयोग किया गया है। इसके अलावा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का विवरण बुंदेली लहजे में लिखा गया है। कार्ड में बताया गया है कि ई काज में जलूस, गाना, नौटंकी, सेराें व दिल-दिल घोरी जैसे कार्यक्रम शामिल किए गए हैं। कार्यक्रम का आयोजन 20 अप्रैल को 9 बजे सुबह से किया जाना है। कार्ड में सुबह की जगह भुंसारे शब्द का प्रयोग किया गया है। इसमें क्षेत्र के सभी लोगों का आमंत्रित किया गया है। हालांकि यह कार्ड को अंग्रेजी भाषा में प्रिंट कराया गया है। लेकिन बुंदेलीभाषा में प्रिंट कार्ड लोगों को काफी मोहक लग रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed