फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Voted for the first time... happiness spread on the face

Lalitpur News: पहली बार किया मतदान... चेहरे पर छलकी खुशियां

Tue, 21 May 2024 02:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Voted for the first time... happiness spread on the face
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। मतदान का यह मौका उनके लिए बेहद खास रहा, जिन्होंने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वोट डालकर पोलिंग बूथ से निकले युवा मतदाताओं के चेहरे पर पहला वोट डालने की खुशी दिखी। उन्होंने बताया कि अपना वोट देश की तरक्की के लिए दिया है। उनका कहना था कि पहली बार लगा कि देश के लिए कुछ अच्छा किया है।
सुबह सात बजे से बूथों पर मतदाता पहुंचने शुरू हो गए थे। युवा भी घरों से निकले। बूथों पर कुछ ऐसे युवा मतदाता भी दिखाई दिए जो अपने अभिभावकों के साथ आए थे। युवाओं ने कहा कि वह ऐसे प्रत्याशी का चुनाव करना चाहते हैं, जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चले। लड़कियों को शिक्षा दिलाए और उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखे।
विज्ञापन

-------
सेल्फी प्वाइंट बने आकर्षण का केंद्र: मतदान केंद्रों के बाहर युवा बूथ सेल्फी प्वाइंट के स्टैंड रखे गए थे। युवा सहित अन्य लोगों के बीच ये सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र बने रहे। युवाओं ने यहां सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और अपने जिम्मेदार नागरिक होने का एहसास कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
युवा वोटरों को किया गया था जागरूक: मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने इस बार स्कूलों में युवा मतदाताओं को जागरूक करने को लगातार अभियान चलाए थे। इसके साथ स्कूलों में कंट्रोल रूम बनाए गए थे। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता और उनके परिजनों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया था।
-------
कैप्शन - आफरीन
युवा वोटर आफरीन ने कहा कि वोट डालकर काफी अच्छा लगा। पहले जब घर के लोग जाते थे तो लगता था कि कब वोट डाल पाऊंगी। अब यह सपना पूरा हुआ तो काफी खुशी हो रही है।
-----
कैप्शन - रोशनी तिवारी
पहली बार वोट दिया है। मैं अपनी खुशी बयां नहीं कर सकती हूं। पहली बार इतनी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोट डालने का एक अलग ही अनुभव रहा।
--------
कैप्शन - आनंद बाबू विश्वकर्मा
मेरा पहला वोट देश के नाम पर पड़ा है। इस बार मेरी पसंद का सांसद चुनकर आएगा। विश्वास है कि वह विकास कराएंगे, मेरा पहला वोट खराब नहीं जाएगा।
--------
कैप्शन - अंश गौतम
पहली बार वोट डालकर बेहद खुशी हो रही है। वोट डालने के दौरान जब ईवीएम का बटन दबाया तो इसकी खुशी अलग ही थी। ऐसा लगा कि जैसे देश के लिए एक अच्छा काम किया हो।
-----
कैप्शन - मानसी पाठक
अभी तक घर के बड़े-बूढ़े और माता-पिता वोट डालने जाते थे। लेकिन, उनके साथ इस बार मैं भी गया। यहां का माहौल देखकर काफी अच्छा लगा। बिना किसी परेशानी के कर्मियों ने मेरा वोट डलवाया।
--------
कैप्शन - संस्कृति व निहारिका
वोट डालकर देश से जुड़ाव महसूस हो रहा है। एक अलग ही आनंद की अनुभूति हो रही है। मेरी अंगुली पर लगी यह स्याही बार-बार याद दिलाती रहेगी कि देश के लिए कुछ अच्छा किया है।
---------------
कैप्शन - सुमित
मतदान करके काफी खुशी हुई है। खुशी इतनी ज्यादा है कि मतदान करने के बाद अब मतगणना का इंतजार है। जब रिजल्ट आएगा तो पता चलेगा कि मेरे वोट का कितना असर हुआ है।
---------
कैप्शन - प्रियंका
वोट ऐसे प्रत्याशी को दिया जो वास्तव में जिले का विकास कराए। मैंने शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए वोट डाला है। आशा है कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार आएगा।

------
कैप्शन- नित्या गोस्वामी
परिजनों संग वोट डालने के लिए पोलिंग बूथ आई हूं। मेरा वोट जिले के विकास को गया है। उम्मीद है कि जिले को अच्छा बनाएंगे और यहां की मूलभूत समस्याओं का निराकरण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article