फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vishwakarma Yojana: More than five thousand applications pending

विश्वकर्मा योजना : पांच हजार से अधिक आवेदन लंबित

Tue, 03 Sep 2024 02:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
Vishwakarma Yojana: More than five thousand applications pending
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। सरकार ने ग्रामीण इलाकों के युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए विश्वकर्मा योजना संचालित की है। इसके लिए प्रधानों का डोंगल बनाया गया है। प्रधानों को ही आवेदन सत्यापित कर आगे बढ़ाना है, लेकिन उनके द्वारा ऐसा नहीं किया जा रहा है, इससे पांच हजार से अधिक आवेदन लंबित हैं।
इस योजना के क्रियान्वयन में सबसे बड़ा पेच यह है कि ग्रामीण इलाके से जो आवेदन डाले जाएंगे, उन्हें पोर्टल के माध्यम से प्रधान को सत्यापन कर आगे बढ़ाना है। पहले तो प्रधानों ने अपना पंजीयन कराकर डोंगल नहीं बनवाया। बाद में जब पंचायती राज विभाग ने कड़ा पत्र जारी किया, तो कई ने अपना पंजीयन कराया। अब भी दो प्रधान ऐसे हैं, जिनका पंजीयन नहीं हुआ है। विकास खंड मड़ावरा की ग्राम पंचायत दिगवार व विकास खंड बिरधा की ग्राम पंचायत बंदरगुढ़ा इसमें शामिल है। इस योजना के तहत अब तक 13466 आवेदन आए हैं, जिसमें से 7754 आवेदनों को ही प्रधानों ने सत्यापित किया है। वहीं, 5712 आवेदन लंबित हैं। इस योजना के तहत आवेदक को प्रशिक्षण दिया जाता है। उसके बाद 15 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाती है। राजमिस्त्री, मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाले कारीगर, नाव निर्माता, लोहार, मोची आदि आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

----------------------
विश्वकर्मा योजना के तहत सिर्फ दो प्रधानों ने अपना पंजीयन नहीं कराया है। उनके लिए पत्र जारी किया जा रहा है। आवेदनों को सत्यापित करने के लिए प्रधानों से कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन मिश्रा, जिला पंचायत राज अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed