फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Viral video finds businessman missing for six months

Lalitpur News: छह माह से लापता व्यापारी को वायरल वीडियो ने मिलाया

Sun, 01 Sep 2024 04:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 04:35 AM IST
विज्ञापन
Viral video finds businessman missing for six months
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। छह माह से लापता चल रहे होटल व्यापारी को खोजने में सोशल मीडिया मददगार साबित हुई। उक्त व्यापारी नोएडा के एक वृद्धा आश्रम में रहते हुए मिल गए। पुलिस के साथ गए परिजन उन्हें लेकर घर आए।
आजादपुरा निवासी संजीव जैन आनंद भोजनालय के संचालक थे। दो फरवरी को वह अचानक लापता हो गए थे। परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। 23 फरवरी को पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। संजीव के लापता हुए छह माह गुजर जाने के बाद परिजन निराश और हताश हो चुके थे। इस बीच शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कुछ लोग कृष्णा प्रेम रतन वृद्धा आश्रम के अंदर जाते दिख रहे थे। यहां अंदर कुछ बुजुर्ग बैठे दिख रहे थे, जिन्हें वीडियो बनाने वाले लोग कुछ खाने को दे रहे थे। इस वीडियो में संजीव जैन भी प्रसाद लेते दिखे।
विज्ञापन

छह माह से लापता चल रहे संजीव को नोएडा के एक वृद्ध आश्रम में देखे जाने का यह वीडियो काफी वायरल हो गया। परिजनों को जानकारी हुई तो वह आनन फानन कोतवाली पुलिस के साथ नोएडा के उक्त वृद्धा आश्रम पहुंचे। यहां संजीव जैन उन्हें मौजूद मिले। संजीव को सकुशल देखकर उनके परिजन उनसे लिपट पड़े और रोने लगे। परिजनों को रोता देख संजीव की आंखों में भी आंसू आ गए। पुलिस व परिजन संजीव को लेकर ललितपुर आए। यहां पुलिस आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है। व्यापारी संजीव जैन ने बताया कि मानसिक परेशानी के कारण वह घर से बिना बताए चले गए थे और नोएडा स्थित उक्त वृद्धा आश्रम में रहने लगे थे। व्यापारी के सकुशल मिलने पर पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
छह माह से लापता चल रहे व्यापारी सकुशल मिल गए हैं। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
अभय नारायण राय, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed