फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   violation of social distancing in market

अनलॉक-1 के पहले दिन बाजार में दिखी भीड़भाड़, रियायतें मिलने से सब प्रसन्न

Mon, 01 Jun 2020 11:10 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
violation of social distancing in market
बाजार में उमड़ी लोगों की भीड़ - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए बीते 25 मार्च से लॉकडाउन चल रहा था, केंद्र सरकार की ओर से शनिवार को नई गाइड लाइन जारी की गई। इससे शहर के लोगों के साथ-साथ दुकानदार भी संतुष्ट हैं। व्यापारियों का कहना है कि राहत मिलने से सब खुश हैं, लेकिन सभी की जिम्मेदारी है कि स्वयं कोरोना से बचाव करें, सतर्क रहें और गाइड लाइन को माने। सोशल डिस्टेंस का पालन करें और मास्क जरूर लगाएं। सोमवार से अनलॉक-1 की शुरूआत पर बाजारों में चहल पहल रही।
विज्ञापन

दुकानदारों का कहना है कि अब हम लोग स्वयं सचेत रहेंगे। ग्राहकों को भी जागरूक करेंगे। अपनी- अपनी दुकान पर स्वयं सामाजिक दूरी का पालन कराएंगे और बिना मास्क के ग्राहकों को सामान नहीं देंगे, ताकि सभी मास्क लगाएं। सोमवार से रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ही कर्फ्यू रहेगा। आठ जून के बाद होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और धार्मिक स्थल शर्तों के साथ खुल जाएंगे। स्कूल-कॉलेज जुलाई तक बंद रहेंगे। नई गाइड लाइन के अनुसार दुकानदारों को भी काफी राहत मिली है। लोगों को अब कहीं आने-जाने में भी परेशानी नहीं होगी। केंद्र सरकार ने अनलॉक-1 का नाम दिया है, जो 30 जून तक लागू रहेगा।
विज्ञापन

अनलॉक-1 से अब हम सबको राहत मिली है। हम अपनी दुकान पर आने वाले ग्राहकों से सामाजिक दूरी का पालन कराएंगे। सभी ग्राहकों को मॉस्क लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुजीब खान, जनरल स्टोर संचालक
कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। ऐसे में धार्मिक स्थल खोलना खतरे से खाली नहीं है। मॉल खोलने की आवश्यकता नहीं है। होटल और रेस्टोरेंट खुलने से भी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए फैसले पर दोबारा विचार करना चाहिए।
- संजय जैन, दुकानदार
अनलॉक 1.0 में जो छूट मिल रही हैं, वह निश्चित रूप से जरूरी है। लेकिन, अब लोगों को यह समझना होगा कि इसका गलत फायदा न उठाएं। सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ से बचें।
- सुदर्शन बुखारिया, एडवोकेट
अभी तक के लॉकडाउन में बहुत नुकसान हुआ है। लेकिन, अब लग रहा है कि कुछ राहत मिलेगी। सरकार ने बहुत ही स्वागत योग्य फैसला लिया है।
- मनीष, दुकानदार
धार्मिक स्थलों का खुलना मानसिक शांति देगा, लेकिन यदि लोगों ने सामाजिक दूरी का ध्यान नहीं रखा तो स्थिति और बिगड़ सकती है। जब दिन में सब खुल रहा है तो रात को बंद करने का कोई मतलब नहीं रह जाता।
- बाहुबली कठरया, कपड़ा दुकानदार
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अभी तक लॉकडाउन रहा, जो जरूरी था। अब अनलॉक-1 भी बहुत ही शानदानर निर्णय है। इससे सभी वर्ग के लोग संतुष्ट हैं।
- आदेश जैन, कारोबारी
अनलॉक-1 से सभी को राहत मिलेगी। सरकार के फैसले से हम संतुष्ट हैं। कोई भी ग्राहक बिना मॉस्क के आएगा तो उन्हें सामान नहीं देंगे। सामाजिक दूरी का भी सभी पालन करेंगे।
- राकेश जैन, कारोबारी
हम सब बचाव के प्रति सजग है, सावधान हैं और जागरुक भी हैं। सभी को प्रधानमंत्री के फैसले का सम्मान करना चाहिए। बिना मॉस्क के निकलना खतरे से खाली नहीं है।
- अनिल जैन, मोबाइल कारोबारी
हम सब अनलॉक- 1 के पक्ष में हैं और जो भी गाइड लाइन और शर्तें होंगी उन सभी का पालन करेंगे। अब रियायत का गलत फायदा उठाने की जरुरत नहीं है।
- स्वतंत्र जैन, दुकानदार
अनलॉक- 1 का फैसला स्वागत योग्य है। अब सभी की जिम्मेदारी है कि अपना बचाव स्वयं करें। देश के प्रधानमंत्री ने पहले से ही आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया था। अब आत्मनिर्भर और आत्मसुरक्षा करने का समय है।
- सचिन जैन, किराना दुकानदार
कोरोना का समाधान केवल लॉकडाउन ही नहीं है। अब लॉकडाउन की जरूरत नहीं है। सभी को स्वयं अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और घर से निकलते ही मास्क का प्रयोग करना होगा।

- संतोष कुमार, कपड़ा कारोबारी
सरकार का अनलॉक- 1 का सही फैसला है। इससे सभी को अब राहत मिली है। हम सब सरकार की शर्तों का पालन करेंगे और कोरोना से बचाव के लिए ज्यादा सतर्क रहेंगे।
- संदीप, दुकानदार
अनलॉक-1 की जो गाइड लाइन है, उससे सभी संतुष्ट हैं। हम लोग नियमों का पालन करेंगे। अब प्रशासन हमें जो भी गाइड लाइन जारी करेगी। उसका हम पालन करेंगे।
- प्रियंक जैन, कारोबारी
धीरे-धीरे लॉकडाउन में छूट दी जा रही है। शिक्षण संस्थानों के लिए भी अब बेहतर रास्ते निकालने होंगे, ताकि पढ़ाई और परीक्षाएं भी समय पर हो सकें।
- गौरव कौशिक, समाजसेवी
मंदिर मन के अंदर होता है, इसलिए इंसान को बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है। मंदिर- मस्जिद और गुरुद्वारे में जाने से भीड़ जमा होगी और इससे कोरोना और बढ़ेगा। लोगों को घर पर ही पूजा अर्चना करनी चाहिए।
- पवन तिवारी, समाजसेवी

बाजार में खरीदारी करते लोग

बाजार में खरीदारी करते लोग- फोटो : LALITPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed