{"_id":"633c8f6e76de6855590744ca","slug":"villagers-scared-of-fear-of-virus-lurking-in-cows-lalitpur-news-jhs2302187194","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मानने को तैयार नही की ये लंपी वायरस के लक्षण है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मानने को तैयार नही की ये लंपी वायरस के लक्षण है
विज्ञापन
अर्जुन खिरिया(ललितपुर)। ग्राम अर्जुन खिरिया में गाय में लंपी वायरस की आशंका से भयभीत ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी। पशु चिकित्सक मौके पर पहुंचे और गाय का उपचार किया। हालांकि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने लंपी वायरस होने से इनकार किया है।
इस समय प्रदेश में मवेशियों के लिए जानलेवा साबित हो रही लंपी वायरस को लेकर शासन अलर्ट है। पशुपालन विभाग लंपी वायरस से बचाने के लिए मवेशियों को वैक्सीन लगा रहा है। जनपद में भी लंपी वायरस से मवेशियों को बचाने के लिए काफी दिनों से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। वहीं, जिलाधिकारी आलोक सिंह लंपी वायरस के वैक्सीनेशन की निगरानी कर रहे हैं और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को लगातार निर्देशित कर रहे हैं। मंगलवार को थाना नाराहट के ग्राम अर्जुन खिरिया में एक गाय के शरीर पर लंपी वायरस जैसे लक्षण दिखने पर, यहां के लोग डर गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पशुपालन विभाग को दी। सूचना पर पशु चिकित्सक ग्राम अर्जुन खिरिया पहुंचे और लंपी वायरस जैसे लक्षणों वाली गाय का उपचार किया। इस संबंध में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एसके पांडेय ने बताया कि अर्जुन खिरिया के ग्रामीणों ने एक गाय में लंपी वायरस जैसे लक्षण दिखने की सूचना दी थी। जिस पर पशु चिकित्सक वहां पहुंचे और इलाज किया। गाय को बारिश के कीड़ों ने काटा था, जिससे गाय के शरीर पर फफोले हो गए थे। हालांकि मुख्य पशु चिकित्साधिकारी की इस बात को ग्रामीण मानने के लिए तैयार नहीं है और वह उस बीमार गाय को अन्य मवेशियों से अलग बांध दी हैं। इसके साथ साथ ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से गांव के मवेशियों की जांच करवाने की मांग की है।
अर्जुन खिरिया से एक गाय में लंपी वायरस होने की सूचना गांव वालों ने दी थी। जिस पर पशु चिकित्सक को मौके पर भेजा गया। मवेशी में लंपी वायरस नहीं पाया गया। पशु चिकित्सक ने गाय का इलाज किया तो थोड़ी देर में गाय को आराम मिल गया। इसके बाद भी वह स्वयं बुधवार को ग्राम अर्जुन खिरिया जाएंगे और बीमार गाय को देखने के बाद ही लंपी वायरस को लेकर कुछ आगे कहा जाएगा।
विज्ञापन
- एसके पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी