फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers said - Doctors were not seen even once in 12 years

Lalitpur News: ग्रामीण बोले- 12 वर्षों में एक बार भी नहीं दिखे चिकित्सक

Tue, 05 Aug 2025 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Villagers said - Doctors were not seen even once in 12 years
बिरधा (ललितपुर)। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत करमरा में स्थित प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र बदहाल है। सन 2012 में लाखों की लागत से बने इस स्वास्थ्य केंद्र की देखरेख न होने के कारण लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार पांच साल पहले उपकेंद्र में चोरी हो गई थी। इसके बाद से न तो कुर्सी आई न मेज। यहां तैनात डॉक्टर व नर्स का कोई पता नहीं है। उप स्वास्थ्य केंद्र के बाहर कीचड़ जमा है। गंदा पानी नालियों से निकल कर परिसर में आ रहा है। अंदर के दरवाजे और खिड़कियां टूटी हैं। शाम होते ही असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है। शराब के खाली पाउच इधर-उधर पड़े रहते हैं। स्वास्थ्य केंद्र के अंदर लगा हैंडपंप भी टूटा पड़ा है, कोई इसकी देखरेख करने वाला नहीं है। यहां के लोगों को चिकित्सक के अभाव में छोटी-मोटी बीमारी के इलाज के लिए भी लंबा सफर करना पड़ता है। टीकाकरण कराने के लिए भी बिरधा या पाली जाना पड़ता है। कभी कभार एएनएम जरूर गांव आ जाती है, लेकिन उपस्वास्थ्य केंद्र पर समय नहीं देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed