फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers grappling with mud and potholes; reaching the temple is difficult.

Lalitpur News: कीचड़ और गड्ढों से जूझ रहे ग्रामीण, मंदिर तक पहुंचना मुश्किल

Sun, 11 Oct 2026 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers grappling with mud and potholes; reaching the temple is difficult.
मंदिर तक जाने वाला दलदलयुक्त कच्चा रास्ता। संवाद
गदयाना। गांव से फारीटोरन माता मंदिर तक जाने वाला कच्चा रास्ता बदहाल है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा होने से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या का निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम प्रधान और संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला। बाग मोहल्ले में एक विद्यालय भी है। रास्ते की बदहाली के कारण छोटे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, फारीटोरन माता मंदिर में नियमित रूप से श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। नवरात्र में भक्तों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में रास्ता दुरुस्त नहीं होने से श्रद्धालुओं को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान हरगोविंद, सुकलाल, किशोरी, लखन, उदल, बुगलू, रामसेवक, मुलायम सिंह, रामान सिंह, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
फोटो-25
रास्ता खराब होने के चलते बच्चों का स्कूल तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। कई बार बच्चे कीचड़ भरे रास्ते से गुजरते हैं और वहां गिर जाते हैं, जिससे उनकी यूनिफार्म खराब हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेश कुमार, प्रधानाचार्य
-------------
फोटो-26
कई बार शिकायतें कीं, लेकिन इस सड़क की कोई सुध लेने वाला नहीं है। अब नवरात्र प्रारंभ होने वाले हैं। इसी रास्ते से श्रद्धालु मंदिर पहुंचेंगेे तब उन्हेें काफी परेशानी उठानी पड़ेगी।

जयराम कुशवाहा
-------------
फोटो-28
मुझे इस रास्ते की जानकारी है। रास्ते की दूरी बहुत ज्यादा है। यह कार्य यदि जिला पंचायत के अंतर्गत हो, तो सही तरीके से सड़क बन सकेगी।- ओमकेश यादव, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed