फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   villagers died after return 40 years back

40 साल बाद गांव लौटा, लेकिन रात में ही मौत

Mon, 15 Jun 2020 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
villagers died after return 40 years back
ग्रामीण - फोटो : ???????
ललितपुर। थाना पूराकलां के ग्राम चौबारा में चालीस वर्ष बाद लौटे एक ग्रामीण की 24 घंटे के अंदर मौत हो गई। इससे परिजनों में गम का माहौल है।
विज्ञापन

ग्राम चौबारा निवासी मुन्ना अहिरवार (65) करीब चालीस साल पहले गांव छोड़कर झांसी चला गया था और वहीं पर किसी सेठ के यहां पर काम करता था। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार था, तो उसने अपने गांव जाने का निर्णय लिया और किराए की टैक्सी से रविवार को दिन में करीब एक बजे गांव पहुंचा। लेकिन, जब वह अपने परिजन जस्सा के घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया। उसने बताया कि करीब चालीस साल पहले वह घर छोड़कर अपने पिता के साथ चला गया था। इसके बाद जस्सा को पुरानी बातें याद आईं और जस्सा ने मुन्ना को पहचान लिया। वह रिश्ते में चचेरा चाचा लगता था। इससे घर में खुशी का माहौल हो गया और रात में सभी ने खाना खाया। इसके बाद सभी लोग सोने के लिए चले गए।
सोमवार की सुबह करीब दस बजे तक जब मुन्ना नहीं जागा तो परिजनों को चिंता हुई व मौके पर जाकर उसे हिलाया- डुलाया। लेकिन, मुन्ना बिस्तर पर मृत मिला। इसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अविवाहित था। पुलिस की कार्रवाई की औपचारिता में शाम को पांच बज गए, इस कारण मृतक का पोस्टमार्टम देर शाम को हो सका।
विज्ञापन

----------
मृतक का कोरोना जांच के लिए सैंपल नहीं लिया गया है। ऐसे में यह जानना कतई संभव नहीं है कि मृतक कोरोना संदिग्ध था अथवा नहीं।
- डा. देशराज, जिला महामारी रोग विशेषज्ञ
--------
करीब चालीस साल के बाद गांव में आए मुन्ना की रात में ही मौत हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई तो डायल 112 पुलिस आई थी। मृतक बीमार था, लेकिन उसमें खांसी, जुकाम जैसे लक्षण नहीं थे। मृतक की शादी नहीं हुई थी और झांसी में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

- चाली राजा
ग्राम प्रधान, चौबारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed