फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers blocked the road to compensate for the loss caused by the fire

Lalitpur News: आग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 07 May 2025 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Villagers blocked the road to compensate for the loss caused by the fire
- पराली जलाने वाले पर भी की मुकदमे की मांग, अफसरों के आश्वासन पर माने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। ग्राम देगुवा में बीते रोज पराली की आग की चपेट में आने से कई घर जल गए थे, जिससे उनमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया था। पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग करते हुए मंगलवार को ग्रामीणों ने शाहपुर बस स्टेंड पर मुख्य मार्ग पर जाम लगाकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। बाद में अधिकारियों द्वारा क्षतिपूर्ति का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीण मान गए और उन्होंने जाम खत्म दिया।
मोंठ तहसील के अंतर्गत शाहजहांपुर क्षेत्र के गांव देगुवा में सोमवार को खेत पर पराली जलाने के दौरान आई आंधी से आग ने कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया था। देखते ही देखते आग की चपेट में एक के बाद एक कई मकान आ गए थे। चंद मिनटों में आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगीं थीं। ग्रामीणों की मदद से मौके पर पहुंचे दमकल दस्ते ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। लेकिन, तब तक ग्रामीणों के आधा दर्जन घर, उनमें रखा गृहस्थी का सामान, अनाज आदि जलकर नष्ट हो गया था। यहां तक कि घरों की छत जल जाने की वजह से पीड़ित परिवार बेघर हो गए थे।
विज्ञापन

इससे गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को शाहपुर बस स्टेंड पर मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। ग्रामीणों की मांग थी कि जिनके घर जले हैं, उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए और पराली जलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। जाम लगने से यातायात बाधित हो गया और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर कोतवाल अखिलेश द्विवेदी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों के समर्थन में ऑल इंडिया किसान यूनियन के पदाधिकारी सुरजीत राजपूत भी पहुंच गए। काफी समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला और वे तहसील पहुंच गए। यहां भी उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने ज्ञापन भी सौंपा। यहां उन्हें बताया गया कि मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया जारी है। आग से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार ज्ञानप्रकाश ने बताया कि प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन किया जा रहा है। पीड़ित परिवारों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।
0000
बेटी का दहेज भी जलकर हुआ नष्ट


पीड़ित मोहर सिंह ने बताया कि उसकी पुत्री वर्षा की शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। शादी के लिए समान भी एकत्रित कर रहा था। आग से सब जल गया। पीड़ित ने बताया कि दो दिन बाद उसकी पुत्री का फलदान देने जाना था। लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सभी आवश्यक समान खरीदकर घर में रख लिया था। अचानक आग लगने से गृहस्थी सहित फलदान का सामान भी जलकर नष्ट हो गया। अब उनके सामने बेटी की शादी के लिए संकट खड़ा हो गया है। आग लगने की घटना के बाद से उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed