फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villagers accuse Jal Jeevan Mission contractor of acting arbitrarily.

Lalitpur News: ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के ठेकेदार पर लगाए मनमानी के आरोप

Thu, 09 Jul 2026 02:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers accuse Jal Jeevan Mission contractor of acting arbitrarily.
रनगांव(मड़ावरा)। मड़ावरा विकास खंड के ग्राम बारई के ग्रामीणों ने जल जीवन मिशन के ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया है। बुधवार दोपहर को दर्जनों ग्रामीणों ने मड़ावरा तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि ग्राम बारई में हर घर जल योजना अभी तक शुरू नहीं हो सकी है। योजना से संबंधित ठेकेदार ने गांव में पानी के लिए जो बोरिंग कराई, उसमें पानी नहीं निकला। इसके बावजूद पानी की उपलब्धता सुनिश्चित किए बिना ही टंकी का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाए कि ठेकेदार गांव के ही निजी बोर से पानी लेने की तैयारी कर रहा है। जिससे भविष्य में विवाद उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ठेकेदार द्वारा गांव में पानी की उपलब्धता के लिए बोरिंग कराई जाए। उसके बाद ही टंकी का निर्माण किया जाए। एसडीएम मदन मोहन गुप्ता ने जांच के लिए टीम गठित कर दी है। इस मौके पर हरिसिंह, मिहीलाल, मनीराम, मर्दन सिंह, मुनीम सिंह, गुबंदी, काशीराम, गब्बर, संतोष सिंह, रगवीर, लाखन और जगभान सहित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed