{"_id":"65a41d282dd90357ef08378a","slug":"villager-who-went-to-irrigate-fields-found-unconscious-died-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-8933-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: सिंचाई करने गया ग्रामीण खेत पर अचेतावस्था में मिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: सिंचाई करने गया ग्रामीण खेत पर अचेतावस्था में मिला, मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। फसल में पानी देने गया किसान रविवार सुबह खेत पर ही बिस्तर में अचेतावस्था में पड़ा मिला। परिजन जिला अस्पताल लेकर आए, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भतीजे ने जहरीले कीड़े के काटने से मौत होने की आशंका जताई है।
कोतवाली अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा निवासी प्रकाश नारायण (35) शनिवार शाम अपने खेत पर गेहूं की फसल में पानी देने गया था। साथ में उसका भतीजा अरविंद भी था। प्रकाश एक खेत में, जबकि अरविंद बगल वाले खेत में पानी देने लगा। देर रात तक दोनों चाचा-भतीजे आपस में बातचीत करते रहे। इसके बाद प्रकाश खेत में ही एक किनारे अपने बिस्तर पर सोने चला गया। रविवार सुबह करीब छह बजे अरविंद अपने चाचा प्रकाश को जगाने के लिए पहुंचा। यहां बिस्तर पर प्रकाश अचेतावस्था में पड़ा था और मुंह से झाग निकल रहा था। आनन-फानन में परिजन प्रकाश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चार भाई-दो बहन में चौथे नंबर का था और उसके दो पुत्र व एक पुत्री है। पांच एकड़ जमीन पर खेती किसानी कर प्रकाश अपने परिवार का पालन पोषण करता था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शशि भूषण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा।