{"_id":"60c905978ebc3e3236334f0a","slug":"villager-suicide-mentally-ill-lalitpur-news-jhs19719382","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटका मिला ग्रामीण का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। थाना जाखलौन थाना अंतर्गत ग्राम दावनी में गांव के बाहर खेत में महुआ के पेड़ पर ग्रामीण का शव लटका मिला। जाखलौन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना जाखलौन के ग्राम दावनी निवासी रत्ती कुशवाहा (45) पुत्र फेरन कुशवाहा सोमवार की रात को खाना खाने के बाद सोने चला गया था। सुबह जब परिजन जागे तो रत्ती घर पर नहीं मिला। इसी दौरान गांव के ही कोमल कुशवाहा के खेत में जब कुछ लोग वहां पहुंचे तो उन्होंने खेत में लगे महुआ के पेड़ पर रत्ती कुशवाहा का शव तौलिया के फंदे पर लटकता देखा। यह देख ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों व थाना जाखलौन पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर थाना जाखलौन पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया गया कि मृतक काफी दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। मृतक दो भाइयों में छोटा था और वह अविवाहित था। जाखलौन थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण का का शव पेड़ पर तौलिया के फंदे पर लटका मिला है, उसने आत्महत्या किन कारणों से की है, इस मामले की जांच की जा रही है।