फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager's body found lying in the field

खेत में पड़ा मिला ग्रामीण का शव

Mon, 14 Feb 2022 10:08 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 10:08 PM IST
विज्ञापन
Villager's body found lying in the field
ललितपुर। थाना मड़ावरा अंतर्गत कस्बा में एक खेत के टपरे में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी मिलने पर मड़ावरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कस्बा मड़ावरा स्थित डाक बंगला के पास निवासी राजकुमार (47) पुत्र जुरबल रैकवार रविवार की रात को खेत में बने अपने टपरे में सोने गया था। सोमवार सुबह करीब चार बजे जब उसका भाई संजू रोजाना की तरह खेत पर पहुंचा और टपरे में गया तो वहां राजकुमार अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा हुआ था। यह देख उसने उसे हिलाया, लेकिन कोई हरकत नहीं होने पर उसने अन्य परिजनों को बुलाया और उसे उपचार के लिए मड़ावरा स्थित अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संजू ने बताया कि मृतक के दो बेटा व दो बेटियां हैं और वह दो भाई व दो बहनों में दूसरें नंबर का था। वह खेती करता था और उसके पास तीन एकड़ जमीन है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में राजकुमार की मौत हृदयाघात से होने की बात सामने आई है, हालांकि मामले को संदिग्ध देखते हुए उसका बिसरा सुरक्षित रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed