फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager found dead on bed under suspicious circumstances

Lalitpur News: संदिग्ध परिस्थिति में बिस्तर पर मृत मिला ग्रामीण

Tue, 07 May 2024 04:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Villager found dead on bed under suspicious circumstances
ललितपुर। संदिग्ध परिस्थिति में ग्रामीण सोमवार की सुबह अपने बिस्तर पर मृत अवस्था में पड़ा मिला। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने एक ग्रामीण व उसके पुत्रों के लात मारने से मौत हो जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना बार अंतर्गत ग्राम गडिया निवासी रामा (52) पुत्र हल्का सोमवार की सुबह अपने बिस्तर पर मृत पड़ा मिला। घटना के बारे में मृतक के पुत्र मुकेश ने आरोप लगाते हुए बताया कि करीब 10 दिन से गांव का एक व्यक्ति उसके पिता को फोन कर परेशान कर रहा था। रविवार की शाम को उसके पिता रामा व वह लोग विपक्षी के घर उलाहना देने के लिए गए थे। यहां विपक्षी ने अपने दो पुत्रों के साथ गालीगलौज की और रामा को लात मार दी थी। इससे रामा जमीन पर गिर गया था। वह लोग रामा को लेकर घर आए और बिस्तर पर लिटा दिया था।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब रामा का पुत्र मुकेश जगाने के लिए गया तो बिस्तर पर रामा नहीं उठा और उसकी मौत हो चुकी थी। पहुंची ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र मुकेश ने लात मारने से मौत होने का आरोप लगाया है। मृतक दो बहन-तीन भाइयों में छोटा था। उसके दो पुत्र है। थाना बार प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चलेगा। परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed