फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Villager falls from tree and dies after spotting a snake on the branch while picking mangoes.

Lalitpur News: आम तोड़ते समय डाली पर दिखा सांप तो पेड़ से नीचे गिरा ग्रामीण, मौत

Fri, 26 Jun 2026 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Villager falls from tree and dies after spotting a snake on the branch while picking mangoes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। आम तोड़ते समय पेड़ पर सांप दिखने पर 55 वर्षीय चंद्रभान निवासी ग्राम ऐरा थाना जाखलौन नीचे गिर गया। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।

परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे चंद्रभान उर्फ चंदू पटेल गांव के बाहर अपने खेत पर आम तोड़ने गए था। वह आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इसी दौरान सामने वाली डाल पर उसे सांप दिखाई दिया। अचानक सांप को देखकर चंद्रभान घबरा गए और संतुलन खोकर नीचे गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद गांव के दो लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी तो वह मौके पर पहुंचे। आनन फानन चंद्रभान को लेकर वह लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसके शरीर का परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सीओ सदर सुनील भारद्वाज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर जांच कर आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed