{"_id":"c3f42612552acb6e497aba8dbd8c1055","slug":"village-leaders-pledge-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों की शपथ आज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों की शपथ आज
ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2015 12:43 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान रविवार को शपथ लेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, जिले के 35 ग्राम प्रधान निर्वाचित होने के बाद भी कामकाज नहीं संभाल पाएंगे।
ऐसा दो तिहाई ग्राम पंचायत सदस्य नहीं चुने जाने के कारण हुआ है। इन ग्राम पंचायतों में एडीओ पंचायत प्रशासक के तौर पर काम करेंगे।
हाल ही में जिले में 416 ग्राम प्रधान के लिए चुनाव हुआ था। अब प्रधानों की शपथ की बारी आई तो 35 ग्राम प्रधानों की मंशा पर पानी फिर गया। रविवार को शपथ की तारीख तय होने के बाद भी चिह्नित ग्राम सभाओं के प्रधान शपथ नहीं ले पाएंगे।
इसकी वजह विभिन्न ग्राम पंचायतों में 2/3 सदस्य निर्वाचित नहीं हुए हैं। कई ग्राम पंचायतों में लोगों ने सदस्य पद के लिए उत्साह ही नहीं दिखाया। नतीजा यह हुआ कि पर्चा दाखिल नहीं होने के कारण जिले के 416 सदस्यों के पद रिक्त रह गए। इससे ऐसी ग्राम पंचायतों के प्रधानों की शपथ खटाई में पड़ गई।
विज्ञापन
ऐसे ग्राम प्रधानों को सदस्यों का कोरम पूरा होने तक शपथ के लिए इंतजार करना होगा। जिन ग्राम सभाओं में ग्राम प्रधान शपथ नहीं लेंगे, उनमें एडीओ पंचायत को प्रशासक बनाया जाएगा, ताकि ग्राम में विकास कार्य बाधित न हों।
इन गांवों में नहीं होगी शपथ
विकासखंड बार में तीन, बिरधा में दो, जखौरा में सात, महरौनी में दस, मड़ावरा में छह और तालबेहट में सात ग्राम सभाएं शामिल हैं, जिनमें सदस्यों की संख्या कम होने के कारण प्रधानों को शपथ नहीं दिलाई जाएगी। इसमें ब्लाक बार में ग्राम भैलोनी लोध, करमई, डुलावन,
ब्लाक बिरधा में ग्राम डोंगरा कलां, मैलवारा खुर्द, ब्लाक जखौरा में ग्राम खड़ोवरा, महर्रा, बख्तर, मैनवारा, घटवार, चौसा, वीघाखेत, ब्लाक महरौनी में अदौरा, छापछौल, लुहर्रा, डोंगरा खुर्द, मानिकपुर, खिरिया लटकनजू, जरया, नैनवारा, खिरिया भारंजू, कोरवास, ब्लाक मड़ावरा में वनगुवां, बहादुर, टोरी, बड़वार, गुढ़ा मड़ावरा, देनपुरा व ब्लाक तालबेहट में ग्राम रमपुरा कठवर, रजपुरा, बरीखुर्द, लालौन, चौबारा, सारसेड़ और सुनौरी ग्राम सभाएं शामिल हैं।
20 दिसंबर को दोपहर 12 बजे सभी ब्लाकों में ग्राम प्रधानों को शपथ दिलाई जाएगी। ब्लाक महरौनी व जखौरा में तहसीलदार तथा अन्य ब्लाकों में बीडीओ शपथ दिलाएंगे। शपथ के उपरांत निर्वाचित प्रधान 26 दिसंबर की बैठक का एजेंडा निकालेंगे। ग्राम सभा की पहली बैठक में छह समितियों का गठन किया जाएगा।
- दिनेश प्रसाद
जिला पंचायत राज अधिकारी।
दोपहर में होगी शपथ
20 दिसंबर को दोपहर 12 बजे विकासखंड बिरधा के ग्राम प्रधानों की शपथ क्षेत्र पंचायत कार्यालय बिरधा सभाकक्ष में, मड़ावव्रा के प्रधानों की क्षेत्र पंचायत कार्यालय मड़ावरा सभाकक्ष, तालबेहट के प्रधानों की शपथ क्षेत्र पंचायत कार्यालय तालबेहट सभाकक्ष में, ब्लाक महरौनी के प्रधानों की शपथ क्षेत्र पंचायत कार्यालय महरौनी सभाकक्ष, बार के ग्राम प्रधानों की शपथ सामुुुदायिक मिलन केंद्र बार और जखौरा के ग्राम प्रधानों की शपथ क्षेत्र पंचायत कार्यालय जखौरा सभाकक्ष में दिलाई जाएगी।
महरौनी और जखौरा में तहसीलदार और ब्लाक बिरधा, मड़ावरा, तालबेहट और बार में बीडीओ शपथ दिलाएंगे। डीएम डा. रूपेश कुमार ने कहा कि जो सदस्य शपथ लेने या हस्ताक्षर करने से इंकार करेंगे तो यह मान लिया जाएगा कि उन्होंने अपना पद रिक्त कर दिया है।
प्रथम बैठक के एजेंडा में ग्राम पंचायत की छह समितियों के गठन की कार्रवाई का बिंदू रखा जाए। यदि किसी कारणवश प्रथम बैठक में छह समितियां गठित नहीं होती हैं तो अगली बैठक में उनका गठन अवश्य कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत की प्रथम बैठक 26 दिसंबर को आहूत किए जाने का नोटिस पंचायत भवन पर चस्पा कर दिया जाए।