फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vijay Singh took oath again on the post of Talbehat Block Pramukh

Lalitpur News: तालबेहट ब्लॉक प्रमुख पद पर विजय सिंह ने फिर से ली शपथ

Wed, 04 Dec 2024 12:08 PM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Wed, 04 Dec 2024 12:08 PM IST
विज्ञापन
Vijay Singh took oath again on the post of Talbehat Block Pramukh
हाईकोर्ट के निर्णय के बाद जिला पंचायत राज अधिकारी ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तालबेहट ब्लॉक प्रमुख पद पर हाईकोर्ट के आदेश के बाद विजय सिंह ने एक बार फिर शपथ ग्रहण किया। जिला पंचायत कार्यालय में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा की मौजूदगी में साधारण तरीके से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक वर्ष पूर्व निचली अदालत के फैसले के बाद इन्हें प्रमुखी के पद से हटाया गया था।
बताते चलें कि वर्ष 2021 में तालबेहट ब्लॉक प्रमुख के पद पर बड़ा ही रोचक चुनाव हुआ था। इसमें चुनाव में 83 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। जिसमें विजय सिंह को 39 मत मिले थे, तो वहीं राजदीप को 38 मत प्राप्त हुए। छह मतों को अवैध घोषित कर दिया गया था। राजदीप ने न्यायालय में याचिका दायर कर आरोप लगाया था, कि सत्तारूढ़ पार्टी के दबाव में उसके पक्ष के मतों को अवैध करार करते हुए, विजय का जिताया गया है। इसके बाद पुन: मतगणना के आदेश बाद जिला न्यायालय में अवैध मतों की गणना में एक मत राजदीप के पक्ष में पाया गया। जिससे चुनाव टाई हो गया, इसके बाद जिला जज ने पर्ची निकाली, यह पर्ची भी विजय की निकली, जहां पर विजय सिंह को विजय घोषित किया गया। लेकिन बाद राजदीप के अधिवक्ता ने उच्च न्यायालय व सुप्रीम कोर्ट के फैसलों को नजीर बताते हुए, राजदीप को विजय घोषित करने का तर्क रखा। जिला जज ने तर्कों को गौर करने के बाद राजदीप को विजय घोषित किया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन न्यायालय के आदेश पर राजदीप को ब्लॉक प्रमुख की शपथ दिलाई गई। लेकिन विजय सिंह ने हार नहीं मानी, उन्होंने एक बार फिर निचली अदालत के फैसले के खिलाफ न्यायालय की शरण, बृहस्पतिवार को उच्च न्यायालय ने निचली अदालत का फैसला खारिज करते हुए, विजय सिंह को ब्लॉक प्रमुख पद नियुक्त करने का फैसला सुनाया था। इसके बाद आदेश कॉपी जिला प्रशासन के पास आई, हाईकोर्ट को आदेश को ध्यान रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने मंगलवार को शपथ ग्रहण की तिथि का निर्धारण किया। मंगलवार को विजय सिंह अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पहुंचे, उन्हें शपथ दिलाने के लिए सदर विधायक रामरतन कुशवाहा भी वहां मौजूद रहे। गौरतलब हो कि विजय सिंह भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी थे, हाईकोर्ट के निर्णय के बाद भारतीय जनता पार्टी में एक बार फिर खुशी लहर है। विजय सिंह ने एक पंचवर्षीय में ब्लॉक प्रमुख की दूसरी बार शपथ ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed