{"_id":"6776e649b9f7c5a28b002cf9","slug":"vidyut-sakhis-collected-revenue-of-rs-22-lakh-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-126928-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: विद्युत सखियों ने वसूला 22 लाख का राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: विद्युत सखियों ने वसूला 22 लाख का राजस्व
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए विद्युत सखियों के माध्यम से बिजली का बिल भी जमा कराया जा रहा है। इस बार लागू की गई एक मुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत विद्युत सखियों को भी बिल वसूली का जिम्मा दिया गया था। विद्युत सखियों ने लगभग 22 लाख रुपये का राजस्व जमा कराया है।
ओटीएस के प्रथम चरण में विद्युत सखियों ने बिरधा व महरौनी क्षेत्र के गांवों में घर-घर जाकर लोगों को इस योजना के प्रति जागरूक किया और ओटीएस में मिलने वाली छूट के लाभ बताए। 17 विद्युत सखियों ने 1680 उपभोक्ताओं का ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया। उनसे 21 लाख 95 हजार 489 रुपये राजस्व जमा कराया। इससे विद्युत सखियों को जहां कमीशन के रूप में कमाई का मौका मिला, वहीं विद्युत विभाग को लाखों का राजस्व प्राप्त हुआ।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लक्ष्मी ने वसूला सबसे अधिक 8.85 लाख रुपये
ओटीएस योजना में विद्युत सखियों को भी प्रशिक्षित किया गया था और राजस्व वसूली के लिए उन्हें बिजली विभाग के साथ ही जिम्मेदारी सौंपी गई थी। कुल 17 विद्युत सखियों ने 21.95 लाख रुपये का राजस्व वसूला। वहीं, विकास खंड महरौनी की विद्युत सखी लक्ष्मी ग्राम भैंरा ने सबसे अधिक 8.85 लाख रुपये का राजस्व वसूला। विभाग ने उनकी सराहना की।