फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vidyasagar Maharaji's 71st birth anniversary celebrated with enthusiasm

हर्षोल्लास से मनाई विद्यासागर महाराज जी की 71वीं जन्म जयंती

Wed, 19 Oct 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 19 Oct 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
Vidyasagar Maharaji's 71st birth anniversary celebrated with enthusiasm
cultural news - फोटो : demo pic
कस्बा मड़ावरा में स्थित आचार्य  श्रीविद्यासागर उच्चतर माध्यमिक  विद्यालय  में आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की 71वीं जन्म जयंती  हर्षोल्लास  के साथ  मनाई  गयी। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विद्यालय के बच्चों द्वारा कस्बा में प्रभात फेरी निकाल कर की गई। इस दौरान कस्बा में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद विद्यालय में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विद्यालय  प्रबंधन  समिति  के पदाधिकारियों अध्यक्ष निर्मल जैन, रिटायर्ड प्रधानाचार्य तंदुल जैन, प्रबंधक राजेश,  कोषाध्यक्ष वीरेंद्र, विजय जैन,  प्रेमचंद, उमाशंकर सिंह  ने आचार्य श्रीविद्यासागर जी महाराज  के चित्र के समक्ष  द्वीप प्रज्ज्वलित कर व चित्र अनावरण करके किया। सर्वप्रथम विद्यालय  की छात्राओं सुरभि, रीना, दीक्षा ने आचार्य बंदना स्वागत गीत प्रस्तुत  किया व अन्य बच्चों ने सांस्कृतिक  झलकियां प्रस्तुत की। कार्यक्रम में पधारे हुए अतिथियों ने आचार्य श्री की जीवन शैली पर अपने अपने विचार व्यक्त किए, इस दौरान विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य चक्रेश जैन ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज शरद पूर्णिमा का पावन दिन है इस दिन आचार्य  विद्यासागर जी महाराज का जन्म कर्नाटक के सदलगा की पवित्र पावन भूमि पर हुआ था। वह वर्तमान युग के महावीर हैं, उनकी चर्या का गुणगान जैन व जैनेत्तर भी करते  हैं। आचार्य श्री का मूकमाटी महाकाव्य एक अनूठी कृति है। कार्यक्रम का संचालन इंद्रपाल सिंह ने किया, वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के समस्त अध्यापकों का सराहनीय सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed