{"_id":"65da3188c00e024a540d09f9","slug":"video-of-taking-money-in-the-name-of-child-care-in-sncu-goes-viral-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-110858-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: एसएनसीयू में बच्चे की देखरेख के नाम पर पैसे लेने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: एसएनसीयू में बच्चे की देखरेख के नाम पर पैसे लेने का वीडियो वायरल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में कार्यरत एक वार्ड आया का पैसे लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। आया यहां भर्ती नवजात की देखरेख व डाइपर के नाम पर पांच सौ रुपये की मांग कर रही है। वहीं, पीड़ित सौ रुपये ही लेने के लिए गिड़गिड़ा रहा है, लेकिन वार्ड आया व एक अन्य कर्मी मानने को तैयार नहीं है। सीएमएस ने जांच कराकर दोषी पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
जखौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कस्बा निवासी विजपा पत्नी मुकेश प्रजापति का 19 फरवरी को प्रसव हुआ था। प्रसव के बाद हालत खराब होने पर रेफर कर दिया गया। मुकेश अपनी पत्नी को लेकर जिला महिला अस्पताल गया, यहां एसएनसीयू में बच्चे को भर्ती करने के एवज में एक महिला व एक पुरुष कर्मी उससे पैसों की मांग करने लगे।
-- -
प्रकरण की जांच की जा रही है, दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. मीनाक्षी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला महिला अस्पताल