{"_id":"688d06a14fe56c9835096755","slug":"video-of-mismanagement-at-shelter-home-goes-viral-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1010-140131-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: आश्रय स्थल में बदइंतजामी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: आश्रय स्थल में बदइंतजामी का वीडियो वायरल
विज्ञापन
- बरौदाड़ाग गो आश्रयस्थल की दुर्दशा आई सामने
संवाद न्यूज एजेंसी
तालबेहट। सोशल मीडिया पर एक गोशाला में बदइंतजामी का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें बंद जानवरों के लिए भूसा न होने की बात कही जा रही है। वहीं, गोशाला के लिए भूसा लेकर जा रहा ट्रैक्टर सुबह से देर शाम तक नहीं निकाला जा सका था।
वीडियो में एक युवक बता रहा है कि दो-तीन दिन से गोशाला में बंद जानवरों के लिए भूसा नहीं है। इसके अलावा जानवरों के लिए भूसा लेकर आ रहा ट्रैक्टर सड़क पर कट होने के कारण फंस गया है। जिसे शाम साढ़े सात बजे तक नहीं निकाला गया था। कुछ ग्रामीणों ने दबे स्वर में बताया कि सड़क पर जलभराव होने के कारण कुछ लोगों के मकानों में पानी भरता था। जिसके चलते उन्होंने सड़क काट दी थी। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस संबंध में भूपेंद्र सिंह, एसडीएम तालबेहट ने बताया कि वीडियो के बारे में विकास खंड अधिकारी बार से जानकारी की जा रही है। गोशाला में बंद जानवरों के लिए भूसे का प्रबंध कराया जा रहा है। वहीं, सर्वेश रवि, बीडीओ ब्लॉक बार ने बताया कि मुझे सायंकाल सात बजे जानकारी मिली है। ग्राम प्रधान और सचिव से ट्रैक्टर निकलवाने के लिए कह दिया गया है।