फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Video of Lekhpal taking bribe goes viral, suspended

Lalitpur News: लेखपाल का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, निलंबित

Wed, 03 May 2023 11:46 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Video of Lekhpal taking bribe goes viral, suspended
तालबेहट (ललितपुर)। घूसखोरी में बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक की गिरफ्तारी को अभी 24 घंटे भी नहीं बीते कि लेखपाल का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हो गया। सकते में आए एसडीएम ने आननफानन लेखपाल अजय सिंह को निलंबित कर दिया। मामले की जांच नायब तहसीलदार को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बछरावनी में तैनात लेखपाल अजय सिंह पर आरोप है कि उसने किसान मर्दन पुत्र रमल से जमीन की पैमाइश के लिए रिश्वत की मांग की थी। इससे किसान काफी परेशान था। बुधवार को किसान ने लेखपाल को छह हजार रुपये घूस देने का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो के वायरल होते ही मामला उपजिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय के संज्ञान में आया। उन्होंने लेखपाल अजय सिंह को निलंबित कर दिया। नायब तहसीलदार प्रकाश सिंह को जांच करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

तहसील सभागार में बनाया 1.27 मिनट का वीडियो

ललितपुर। पीड़ित किसान ने वीडियो तालबेहट तहसील सभागार में बनाया। करीब 1.27 मिनट के वीडियो में किसान मर्दन रुपये गिनते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद मर्दन ने लेखपाल अजय सिंह की ओर जब रुपये बढ़ाए तो लेखपाल ने भीड़ को नजरंदाज कर मेज के नीचे हाथ कर रुपये लेकर जेब में रख लिए। किसान के साथ आए युवक ने घूम-घूम कर मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। इसकी भनक लेखपाल को नहीं हुई। वीडियो में किसान यह कहते हुए दिखाई दे रहा कि जो रुपये बताए थे वह दे दिए अब काम हो जाना चाहिए। इस पर लेखपाल ने भी काम पूरा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान से रुपये लेने के मामले में एसडीएम ने लेखपाल को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- आलोक सिंह,डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed