फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Verification of plantation work will be done, 33 officers will be responsible

जनपद में हुए पौधरोपण का होगा स्थलीय सत्यापन, डीएम ने 33 अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

Sat, 22 Oct 2022 11:00 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Verification of plantation work will be done, 33 officers will be responsible
ललितपुर। जनपद में पौधरोपण का मूल्यांकन व स्थलीय सत्यापन होगा। मुख्य सचिव के आदेश पर जिलाधिकारी आलोक सिंह ने सभी विभागों के वर्ष 2022-23 में कराए गए पौधरोपण के सत्यापन कार्य के लिए अधिकारियों की नियुक्ति कर दी है। 26 सरकारी विभागों द्वारा किए गए पौधरोपण के निरीक्षण के लिए 26 अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर प्रत्येक वर्ष सरकारी विभागों द्वारा पौधरोपण कार्य कराया जाता है। प्रतिवर्ष पौधरोपण कार्य में लापरवाही की शिकायत होती हैं और इनकी शिकायतें शासन-प्रशासन से की जाती है। इन शिकायतों को संज्ञान में लेकर शासन ने वर्ष 2022-23 में किए गए पौधरोपण का मूल्यांकन व स्थलीय सत्यापन कराने का आदेश दिया। पौधरोपण कराने वाले सरकारी विभागों में पर्यावरण विभाग द्वारा किए पौधरोपण का सत्यापन अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, राजस्व विभाग का जिला कृषि अधिकारी, पंचायतीराज विभाग का जिला उद्यान अधिकारी, आवास विकास विभाग का रघुवीर सिंह राजकीय महाविद्यालय, औद्योगिक विकास का आवास विकास परिषद, नगर विकास का मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, लोक निर्माण विभाग का मुख्य चिकित्साधिकारी, सिंचाई विभाग का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, रेशम विभाग का उपायुक्त श्रम रोजगार, कृषि विभाग का अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत तालबेहट निरीक्षण व स्थलीय सत्यापन करेंगे। पशुपालन विभाग का बीडीओ तालबेहट, सहकारिता का श्रम परिवर्तन अधिकारी, उद्योग विभाग का ईओ नगर पालिका, विद्युत विभाग का अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड, माध्यमिक शिक्षा का जिला उद्योग प्रोत्साहन अधिकारी, बेसिक शिक्षा का डीपीआरओ, प्राविधिक शिक्षा का सहायक निबंधक अधिकारी सहकारिता विभाग, उच्च शिक्षा का ईओ नगर पंचायत पाली, श्रम विभाग का बीडीओ जखौरा, स्वास्थ्य विभाग का प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक, परिवहन विभाग का अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड अधिकारी, रेलवे विभाग का डीआईओएस, रक्षा विभाग का सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, उद्यान विभाग का उपायुक्त उद्योग विकास अधिकारी, पुलिस विभाग का ईओ नगर पंचायत महरौनी के द्वारा पौधरोपण का मूल्यांकन कर स्थलीय परीक्षण करते हुए सत्यापन करेंगे। सभी अधिकारी सत्यापन की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपेगे। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सात वन रेंजों में भी होगा पौधरोपण का मूल्यांकन
सरकारी विभागों के अलावा जनपद के ललितपुर रेंज वन विभाग के द्वारा किए गए पौधरोपण कार्य की जांच तहसीलदार पाली, जखौरा वन रेंज की तहसीलदार सदर, मडावरा वन रेंज की तहसीलदार महरौनी, मातटीला वन रेंज की तहसीलदार तालबेहट, महरौनी वन रेंज की तहसीलदार मडावरा को मूल्यांकन और सत्यापन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तालबेहट वन रेंज की बीडीओ बार, गौना वन रेंज की बीडीओ बिरधा और बार वन रेंज में हुए पौधरोपण जांच व सत्यापन करने के लिए बीडीओ महरौनी को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6574722 पौधारोपण का मिला था इस वर्ष लक्ष्य
शासन के आदेश पर इस वर्ष जनपद में 6574722 पौधारोपण करने का लक्ष्य दिया गया था। जिस पर जनपद के विभिन्न सरकारी विभागों को अलग-अलग लक्ष्य देकर पौधरोपण करने का आदेश दिया गया था। जनपद में पौधरोपण का अभियान इस वर्ष पांच, छह, सात जुलाई और 15 अगस्त को चलाया गया और शासन के निर्धारित लक्ष्य के तहत पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed