फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Verification before the seven rounds, 34 couples did not arrive

Lalitpur News: सात फेरे से पहले सत्यापन, नहीं पहुंचे 34 जोड़े

Thu, 13 Nov 2025 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Verification before the seven rounds, 34 couples did not arrive
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना : दांपत्य की डोर में बंधे 332 जोड़े
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने प्रत्येक जोड़ों को एक लाख रुपये का आर्थिक लाभ देकर सुखद दाम्पत्य जीवन की दीं शुभकामनाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 366 जोड़ों ने पंजीयन कराया था। बुधवार को विवाह स्थल पर दांपत्य जीवन की डोर में बंधने से पहले सभी का बायोमेट्रिक सत्यापन किया गया। ऐसे में मौके पर 34 जोड़े नहीं पहुंचे। कुल 332 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।कार्यक्रम में राज्यमंत्री से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारियों ने नवजोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जनपद में भव्य समारोह आयोजित किया गया। विवाह सम्मेलन में व्यवस्थाओं के लिए पंचायती राज विभाग, नगर पालिका, पूर्ति विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों को तैनात किया गया था। आयोजन में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए शादी के बंधन में बंधने वाले दूल्हा-दुल्हन का बायोमेट्रिक और फेस रीडर के माध्यम से सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन

आयोजन में धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ नवयुगलों का विवाह और निकाह संपन्न कराया गया। राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि सभी जोड़े सुखमय जीवन व्यतीत करें। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि यहां बिना किसी भेदभाव के सभी समुदाय के जोड़ों का विवाह करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन ने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों के सपने साकार कर रही है। जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पात्रों को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, नगर पालिका अध्यक्ष सोनाली जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट पुनीत सिंह परिहार, जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, उपायुक्त मनरेगा रमेश कुमार यादव, पीडी डीआरडीए दीपक कुमार यादव, जिला विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह आदि मौजूद रहे।


योजना से लाभ
मुख्यमंत्री सामूहिक योजना अंतर्गत प्रत्येक जोड़े को एक लाख रुपये की धनराशि का लाभ दिया गया। इसमें से 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा गया। 25 हजार के उपहार, गृहस्थी के सामान और कपड़े आदि पर व्यय हुए। इसमें नगरपालिका क्षेत्र से 80, नगर पंचायत पाली क्षेत्र के चार, नगर पंचायत महरौनी क्षेत्र के दो, नगर पंचायत तालबेहट क्षेत्र के पांच जोड़े शामिल रहे। वहीं, ब्लॉक क्षेत्र से विकासखंड जखौरा के 57, विकासखंड महरौनी के 30, मड़ावरा के 34, तालबेहट के 44, बार के 44 और बिरधा के 32 जोड़े शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed