फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vehicles stuck in Galla Mandi, long jam on the road

गल्ला मंडी में आड़े तिरछे वाहन प्रवेश करने से मुख्य सड़क पर एक किलोमीटर तक लगा जाम

Sat, 17 Sep 2022 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicles stuck in Galla Mandi, long jam on the road
ललितपुर। शुक्रवार को गल्ला मंडी में उपज लेकर पहुंचे वाहनों के आड़े तिरछे तरीके से प्रवेश करने से फंस गए। इससे मुख्य मार्ग में दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इससे लगभग आधा घंटे तक जाम लगा रहा। यातायात पुलिस के कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

बीते वर्ष खाद की किल्लत के चलते किसान रबी की फसल को काफी चिंतित बने हुए हैं। अब बारिश से खरीफ फसल बर्बाद होने से चिंता बढ़ा दी है। किसान रबी की बुवाई के लिए खाद की व्यवस्था में जुट गए हैं। जिले में लगातार तीन दिन की बारिश के बाद शुक्रवार को किसान आगामी फसलों की तैयारियों के लिए उपज बेचने गल्ला मंडी में वाहन लेकर पहुंचे। जहां पर शहर व बाईपास मार्ग में झांसी की ओर से आए वाहन एक साथ मंडी में प्रवेश करने लगे। रही बची कसर लोडिंग टैक्सी के भी साथ में अंदर जाने से पूरी हो गई। इससे मंडी के गेट पर वाहन फंस गए। अंदर एक सड़क पर व्यापार होने से वाहनों की आवाजाही बंद रही।
विज्ञापन

देखते ही देखते शहर के मुख्य मार्ग में एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ऐसे में कई वाहन चालक जल्दबाजी के चक्कर में जाम में घुस गए। इसके बाद झांसी की ओर से आने वाले वाहन हवाई पट्टी तक जाम की स्थिति देखकर राजघाट मार्ग की ओर मुड़ गए। कुछ बाईपास से रामनगर व कैलगुवां मार्ग होकर आए। वहीं शहर से जाने वाले लोग इलाईट से रामनगर की ओर से बाईपास से निकले। करीब आधा घंटा से अधिक समय तक जाम लगा रहा, इसके बाद पहुंची यातायात पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद अनाज लदे वाहन प्रवेश कर पाए। वहीं अन्य वाहनों की आवाजाही सुचारू रुप से हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ओर से आड़े तिरछे वाहनों के प्रवेेश करने से जाम लग गया था। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही सुगमता से हो सकी।
- अभिनेंद्र सिंह, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed