{"_id":"6859a3c915519f8f710650b9","slug":"vehicles-queued-up-for-five-km-on-the-highway-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-137731-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: हाईवे पर पांच किमी तक लगी वाहनों की कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: हाईवे पर पांच किमी तक लगी वाहनों की कतार
विज्ञापन
ललितपुर। झांसी-सागर हाईवे के कैलगुवां चौराहे पर निर्माणाधीन अंडरपास के सर्विस रोड पर बारिश में गड्ढे होने से करीब पांच किमी तक वाहनों की कतार लग गई। यातायात पुलिस के प्रयास के बाद भी देर शाम तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी थी।
कैलगुवां चौराहे पर अंडरपास का निर्माण किया जा रहा है। वाहनों की निकासी के लिए सर्विस रोड बनाया गया है। लेकिन, दो दिनों की बारिश से सर्विस रोड गड्ढों में तब्दील हो गया है। इससे वाहन रेंगकर निकल रहे हैं। सोमवार सुबह आठ बजे के बाद वाहनों की कतार लंबी होती गई। यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाला। एक-एक कर वाहनों की निकासी कराई। कुछ देर बाद वाहनों को रोककर गड्ढों में मिट्टी डलवाया। लेकिन, वाहनों के अधिक होने से कार्य ठीक से नहीं हो सका। हालत यह रही कि सभी वाहनों को साढ़े तीन से चार घंटे तक कतार में रेंगकर चलना पड़ा। इसके बाद किसी तरह उनकी निकासी हो सकी। लोग समय से नहीं पहुंच सके। देर रात तक मरम्मत का कार्य जारी रहा, साथ ही वाहनों की निकासी भी धीरे-धीरे की गई।
-- -
गलत दिशा में आने से हाईवे के दूसरी ओर भी लगा जाम
हाईवे पर कैलगुंवा चौराहे से ग्राम रोड़ा तक वाहनों की कतार लगी थी, ऐसे में कई वाहन चालक कतार देखकर वापस होकर कट से गलत दिशा से चलकर शहर के प्रवेश मार्ग तक आए। इससे शाम करीब चार बजे हाईवे के दूसरी तरफ से निकलने की कोशिश में इस मार्ग पर भी जाम लग गया। रात आठ बजे तक जाम लगा रहा और यातायात पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास करती रही।
विज्ञापन
000000000
हाईवे पर जाम खुलवाने के साथ ही सर्विस रोड पर गड्ढे भरवाकर रास्ता सही करा दिया, जिससे वाहनों को जल्दी निकाला जा सके।-आलोक तिवारी, प्रभारी यातायात