फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vehicles crawled in the fog, people suffered from the cold.

Lalitpur News: कोहरे में रेंगते रहे वाहन, ठंड से लोग बेहाल

Tue, 30 Dec 2025 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Vehicles crawled in the fog, people suffered from the cold.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में कड़ाके की सर्दी ने आम जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सोमवार को घने कोहरे की चादर छाई रहने से गलन और बढ़ गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात यह रहे कि रेलवे स्टेशन पर यात्री कंबल ओढ़कर ट्रेनों का इंतजार करते दिखे, जबकि शहर में सब्जी विक्रेता और ठेले वाले अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते रहे।
बीते एक सप्ताह से सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार और सोमवार को जिले का न्यूनतम तापमान साढ़े नाै डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे तक घना कोहरा छाया रहा, जिससे हाईवे व अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। करीब 10 बजे सूर्यदेव के दर्शन होने के बाद कुछ राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही फिर से ठिठुरन बढ़ गई और हल्का कोहरा छाने लगा।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर रात के समय ठंड अधिक होने से यात्री घरों से लाए कंबलों में लिपटे रहे। मजदूर वर्ग के लोग स्टेशन परिसर में जमीन पर ही कंबल व चादर ओढ़कर ठंड से बचते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बानपुर क्षेत्र की एक मजदूर महिला, जो दिल्ली मजदूरी के लिए जा रही थी, एक ही कंबल में अपने बच्चों को लपेटे स्टेशन के बाहर बैठी रही। वहीं स्टेशन के पास सब्जी विक्रेता बच्चे के साथ कागज व पॉलीथिन जलाकर ठंड से बचाव करता दिखा। कोतवाली के सामने, वर्णी चौराहा, घंटाघर मैदान सहित कई स्थानों पर लोगों ने अलाव जलाए।

एक जनवरी तक बंद रहेंगे सभी बोर्ड के विद्यालय : डीआईओएस ओपी सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर माध्यमिक स्तर के सभी विद्यालय एक जनवरी तक बंद रहेंगे।
यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई और संस्कृत विद्यालयों पर भी लागू होगा। यदि कोई विद्यालय खुला पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उल्लेखनीय है कि परिषदीय विद्यालयों को पहले ही बंद किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed