{"_id":"647b92f39163a6fd9006bdf5","slug":"vehicle-thief-gang-busted-seven-arrested-one-ran-away-lalitpur-news-c-11-1-108359-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार, एक भागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार, एक भागा
Sun, 04 Jun 2023 12:52 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Sun, 04 Jun 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
जखौरा पुलिस को चारों के कब्जे से मिली चार बाइकें
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक अभिषेक कुमार अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना जखौरा पुलिस ने सात वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक भागने में सफल रहा। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया।
थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार वर्मा के निर्देशन में उपनिरीक्षक राहुल राठौर दो मई को अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चला रहे थे। इसी दौरान मुुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम विनैकालौंग नहर पुलिया के पास कुछ लोग चोरी की बाइक के साथ उसे बेचने की फिराक में खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सात आरोपियों को पकड़ लिया। जबकि एक चकमा देकर भागने में सफल रहा।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम करतार सिंह निवासी ग्राम बिरौरा, बालकराम निवासी ग्राम बिरौरा, हरीओम उर्फ रामकुमार निवासी ग्राम सोनाखेड़ी थाना मुंगावली मध्य प्रदेश, अनिल निवासी ग्राम गोरा, गनेश निवासी ग्राम सीरोंन खुर्द, ओंमकार निवासी ग्राम विनैकामाफी, रामेश्वर निवासी ग्राम करारी बताया। जबकि भागने वाले साथी का नाम रवि कुशवाहा निवासी शिवनगर चौकाबाग बताया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की चार बाइक बरामद की गई। बरामद हुई बाइक के बारे में आरोपियों ने बताया कि उक्त बाइक उन्होंने अलग-अलग जगहों से चोरी की थी। वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सत्यपाल सिंह, विनय, हैडकांसटेविल बाबूराम पाल, जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, सिपाही विवेक राठौर शामिल रहे।