फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vegetable plants will be ready in air-conditioned poly house

जनपद में दो करोड़ सोलह लाख से बनेंगे दो हाईटेक पॉलीहाउस

Tue, 20 Sep 2022 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Vegetable plants will be ready in air-conditioned poly house
ललितपुर। उद्यान विभाग ने सब्जियों के हाईब्रिड पौध उत्पादन के लिए जिले में दो पॉलीहाउस बनाए जाएंगे। इनमें करीब 15 लाख पौध तैयार कर किसानों को मुहैया कराई जाएगी। ग्राम्य विकास विभाग के सहयोग से महरौनी और ललितपुर तहसील में 2.16 करोड़ की लागत से पॉली हाउस बनाने को मंजूरी मिल गई है। खास बात यह है कि पॉली हाउस वातानुकू लित होंगे। इसमें बीज के हिसाब से तापमान सेट किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले मेें मौसम का मिजाज अधिकांशत: खेती के लिए ठीक नहीं रहता है। ऐसे में कई बार सब्जियों के बीज अंकुरित होने से पहले ही नष्ट हो जाते हैं। जिससे किसानों को नुकसान होता है। अब उद्यान विभाग और ग्राम्य विकास विभाग ने मिलकर दो वातानुकूलित पॉली हाउस बनाने की योजना तैयार की है। मनरेगा के तहत तहसील महरौनी के ग्राम खिरिया लटकनजू और तहसील सदर के ग्राम खिरिया मिश्र में पॉलीहाउस का निर्माण किया जाएगा। एक पॉलीहाउस निर्माण पर एक करोड़ आठ लाख रुपये की लागत आएगी। इन पॉलीहाउस में 15 लाख पौध तैयार की जाएगी। इसमें रबी व खरीफ फसल के लिए अलग-अलग पौध होगी।
विज्ञापन

पॉलीहाउस की खासियत यह है कि बीज से लेकर पौध बनने तक जो फसलों को नुकसान होता है, उससे किसानों को राहत मिलेगी। वहीं किसानों से एक पौध का एक रुपया शुल्क लिया जाएगा। इसमें 90 फीसदी पौध तैयार कर देने की गारंटी होगी। पौध से सीधा फल बनाने के लिए किसान इन्हेें अपने खेत में रोपित कर सकते हैं। साथ ही यहां पर ऑफ सीजन की सब्जियों की भी पौध तैयार की जा सकेगी। जिससे किसानों को अपनी फसल का उचित दाम मिल सके। किसानों की आय बढ़ाने के लिए उद्यान विभाग तेजी से काम कर रहा है। इन पॉलीहाउस में 30 दिन के अंदर पौध को तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद अगले तीस दिनों में किसानों को पौध से उत्पादन होने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान बना सकते हैं निजी पॉलीहाउस
पॉलीहाउस बन जाने के बाद इसके लाभ देखते हुए भविष्य में किसान भी स्वयं पॉलीहाउस बनवा सकेंगे। इसके लिए शासन ने ऐसे किसानों को अनुदान देने पर विचार कर रहा है।
जनपद पॉलीहाउस बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। प्रारंभ में दो पॉलीहाउस बनाए जाएंगे। इनकी सफलता के बाद ऐसी अन्य योजना पर काम किया जाएगा।
परवेज खान, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed