फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   VCB Machines Now Will Not Damage in Rain

अब बारिश से खराब नहीं होगी वीसीबी मशीनें

Sat, 18 Mar 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 18 Mar 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
VCB Machines Now Will Not Damage in Rain
अब बारिश से खराब नहीं होगी वीसीबी मशीनें - फोटो : demo
गल्ला मंडी विद्युत सब स्टेशन पर वर्षों बाद बारिश के रिसने वाले पानी से बचाव के लिए कोई ठोस कदम बिजली विभाग द्वारा उठाया गया है। छतों से बारिश के पानी के रिसाव को रोकने के लिए बिजली विभाग ने छत को संवारने के साथ ही सब स्टेशन के उखड़े फर्श का निर्माण भी शुरू कर दिया है।       गल्ला मंडी स्थित 66 केवी विद्युत सब स्टेशन में शहरी और ग्रामीण फीडरों की चार इनकमिंग व नौ आउटगोइंग वैक्यूम सर्किट ब्रेकर मशीनों को स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से आधे शहर समेत दर्जनों ग्रामीण क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति मुहैया कराई जाती है। इसके लिए सब स्टेशन पर चार इनकमिंग और नौ आउट गोइंग वीसीबी मशीनों के अलावा सर्किट ब्रेकरों की पैनल मशीनों को भी स्थापित किया गया है। वर्षों पूर्व से बारिश के दौरान सब स्टेशन की छत से पानी का खूब रिसाव होता है, जो सब स्टेशन में भी खूब भर जाता था, साथ ही उक्त वीसीबी मशीनों व पैनलों पर भी गिरता था, जिसके चलते कई बार बारिश का पानी गिरने से यह वीसीबी मशीनें फुंक जाती थी या फिर जोरदार ब्लास्ट तक हो जाता था। जिसके चलते यहां तैनात सब स्टेशन ऑपेरटर भी उक्त मशीनों में ब्लास्ट से प्रभावित हो जाते थे या करंट लग जाता था। जिसकी शिकायत एसएसओ द्वारा कई बार अधिकारियों से की गई, ऐसे में शिकायतों के दौरान ही कई निजाम तो बदल गए, लेकिन छत की मरम्मत नहीं सकी। लेकिन इस बार अवर अभियंता पंकज मौर्य ने अधिशासी अभियंता गौरव कुमार को उक्त समस्या से अवगत कराया और छत व सब स्टेशन के फर्श को संवारने की स्वीकृत प्राप्त कर ली। इसके बाद अवर अभियंता ने सब स्टेशन के फर्श का कार्य शुरु करा दिया है, जबकि इसके बाद शीघ्र ही छत के ऊपर भी नए फर्श का निर्माण किया जाएगा। छत व सब स्टेशन के फर्श के मरम्मतीकरण होने से बारिश के पानी का रिसाव बंद हो सकेगा और मशीनों की सुरक्षा भी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed