फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vande Bharat will run from Hazrat Nizamuddin to Khajuraho, will stop at Jhansi

Lalitpur News: हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो तक चलेगी वंदे भारत, झांसी में होगा ठहराव

Sun, 16 Apr 2023 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat will run from Hazrat Nizamuddin to Khajuraho, will stop at Jhansi
झांसी। झांसी को इस साल एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने जा रही है। हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो तक इसका संचालन किया जाएगा। गाड़ी का ठहराव झांसी में दिया जाएगा। क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पिछले साल झांसी आए रेल मंत्री ने इस ट्रेन के संचालन की घोषणा की थी।
विज्ञापन

हाल ही में एक अप्रैल से भोपाल के रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन तक वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू किया गया है। इस गाड़ी को झांसी में भी ठहराव दिया गया है। इसके बाद अब एक और वंदे भारत एक्सप्रेस झांसी को मिलने जा रही है। इसका संचालन हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो तक किया जाएगा। यह गाड़ी झांसी, ललितपुर, छतरपुर होते हुए खजुराहो तक जाएगी। इसे झांसी में ठहराव दिया जाएगा। रेलवे बोर्ड की ओर से इस गाड़ी के संचालन की तैयारियां शुरू कर दीं गई हैं। इस साल इसका संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने झांसी रेल मंडल का दो दिवसीय दौरा किया था। यहां उन्होंने क्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हजरत निजामुद्दीन से खजुराहो तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की थी। रेल मंत्री की घोषणा को अब रेल मंत्रालय अमलीजामा पहनाने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन पर बनेगा संग्रहालय
झांसी। रेल प्रशासन वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन का पुनर्निमाण करने जा रहा है। इसका मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है, जिसके तहत स्टेशन परिसर में संग्रहालय का निर्माण किया जाएगा। संग्रहालय वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की गौरव पर आधारित होगा। इसमें रानी से जुड़ी सामग्री, चित्र, साहित्य आदि उपलब्ध रहेगा। इसके अलावा स्टेशन परिसर में रानी लक्ष्मीबाई की विशाल प्रतिमा भी लगाई जाएगी।


रेलवे की ओर से यात्री सुविधाओं में लगातार इजाफा किया जा रहा है। इसी के तहत वंदे भारत जैसी ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ाई जा रही है। इसके अलावा झांसी के स्टेशन का पुनर्निमाण भी किया जा रहा है। इसका मास्टर प्लान तैयार कर लिया गया है। स्टेशन के नए रूप में झांसी की ऐतिहासिक इमारतों का अक्स नजर आएगा। - मनोज कुमार सिंह, जनसंपर्क अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed