फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   vandana and sanjay winner in long jump

लंबी कूद में वंदना व संजय रहे अव्वल

Thu, 21 Jan 2021 12:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
vandana and sanjay winner in long jump
पहलवान गुरूदीन ग्रुप ऑफ कालेज में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताएं में लंबी कूद में प्रतिभाग करती छा - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन ग्रुप ऑफ कालेज में आयोजित राष्ट्र निर्माण, युवा जागरण अभियान और वार्षिक युवा खेल महोत्सव के नौवें दिन खेलकूद प्रतियोगिताएं हुई। बालक वर्ग लंबी कूद में संजय प्रथम, दीपक द्वितीय और संदीप कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में वंदना राजा प्रथम, उमा भारती द्वितीय और निशा तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बालिका वर्ग ऊंची कूद में नेहा प्रथम, रोशनी द्वितीय और निशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग के क्रिकेट फाइनल मैच में एलएलबी बैचलर ने फार्मेसी को 39 रनों से पराजित किया। क्रीड़ाधिकारी प्रो. जुनैद रजा ने बताया कि कि 21 जनवरी को वॉलीबाल, बैडमिंटन और बालक वर्ग में ऊंची कूद प्रतियोगिता आयोजित होगी। निर्णायक की भूमिका में क्रीड़ाधिकारी विकास सोनी, प्रो. विनोद यादव, देवेंद्र कुमार, दया राजपूत और कमेंटेटर प्रो. रमेशचंद्र पटेल, प्रो. रामलखन यादव और भजन लाल साहू रहेे। इस दौरान संस्थापक पारसनाथ यादव, प्रबंधक, सितारा देवी, प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, डॉ. पूजा यादव, महिला महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. सूफिया, प्रशिक्षण महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. महेश कुमार, डॉ. वंदना याज्ञिक, डॉ. विनोद कुमार रजक, डॉ. मुकेश यादव, प्रो. नारायणदास, प्रो. प्रीति शुक्ला, प्रो. पूजा झा, प्रो. साधना नांगशल, प्रो. विभा ताम्रकार, प्रो. रत्ना याज्ञिक, रक्षपाल सिंह यादव, राघवेंद्र सिंह यादव, शोभाराम, गोपाल यादव, बालकिशन, जगत, आरुषि, विंद्रावन यादव, बुंदेल सिंह यादवट, पंकज सेन आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed