फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Vanaspati ghee and refined oil are being mixed in Desi ghee

Lalitpur News: वनस्पति घी व रिफाइंड ऑयल की हो रही देसी घी में मिलावट

Fri, 07 Mar 2025 02:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Vanaspati ghee and refined oil are being mixed in Desi ghee

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद में वनस्पति घी व रिफाइंड ऑयल की देसी घी में मिलावट कर बेचा जाता है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में इसकी पुष्टि हो चुकी है। त्योहारों के समय इसका दायरा और बढ़ जाता है। इसको रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम छापेमारी अभियान चला रही है। जनपद में एक समय था, जब देसी घी लेने आसपास के जनपद के लोग आया करते थे, लेकिन इसके बाद ज्यादा लाभ कमाने के लिए लोगों ने इसमें मिलावट प्रारंभ कर दी है। हालांकि जिले में किसी भी सिंथेटिक चीज मिलाने के पुष्टि नहीं हुई है। यहां के व्यापारी देसी घी में वनस्पति घी व रिफाइंड ऑयल ही मिलाते हैं। एक वित्तीय वर्ष में पूरे जनपद में संदिग्ध दुकानों से तीन नमूने लिए गए, जिसमें शहर की एक दुकान का नमूना फेल हुआ था। इसका वाद न्यायालय में दायर कर दिया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो जनपद में खतरनाक रसायन की पुष्टि नहीं हुई है, जो राहत की बात है। मिलावट की पुष्टि होने पर विभाग के माध्यम से वाद दायर कर जुर्माना लगाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed