फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Van Mahotsav will be held in council schools from today

Lalitpur News: परिषदीय विद्यालयों में आज से मनेगा वन महोत्सव

Mon, 17 Jul 2023 12:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Mon, 17 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Van Mahotsav will be held in council schools from today
एक सप्ताह तक आयोजित होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वन महोत्सव मनाया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाले इस महोत्सव के दौरान स्कूलों में विभिन्न गतिविधियां की जाएंगी। जिसमें प्रभात फेरी, बच्चों को पौधे लगाने व उसके संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। इसके अलावा कई प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएंगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी प्रधानाध्यापकों व इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को वन महोत्सव मनाने के निर्देश जारी किए हैं।
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वन महोत्सव व जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 22 जुलाई तक चलाया जाएगा। जिसमें विद्यालयों में पौधारोपण किया जाएगा। पौधारोपण में आम, नीम, नींबू, सहजन, अमरूद, जामुन, बेेल, करौंदा, कटहल, आंवला, गुड़हल और गुलाब के पौधे रोपित किए जाएंगे। वन महोत्सव कार्यक्रम में 17 जुलाई को छात्र-छात्राएं वन जागरुकता संबंधी पट्टिकाओं के साथ प्रभात फेरी निकालेंगे।
विज्ञापन

प्रार्थना सभा में बच्चों को पौधे लगाने व उनके संरक्षण की शपथ दिलाई जाएगी। 18 जुलाई को विद्यालय परिसर में बैनर लगाया जाएगा। पौधों के महत्व के लिए जन जागरुकता कार्यक्रम, ड्राइंग-पेंटिंग, निबंध व वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 19 जुलाई को छात्र-छात्राएं वन संरक्षण से संबंधित एकांकी नाटक का आयोजन करेंगे। 20 जुलाई को सभी शिक्षक व कर्मचारी अपने-अपने विद्यालय में बाउंड्रीवॉल किनारे व परिसर में पौधरोपण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 जुलाई को अभिभावक-शिक्षक मीटिंग व विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित होगी और पौधरोपण को लेकर जागरूक किया जाएगा। 22 जुलाई को वन महोत्सव कार्यक्रम होंगे। जिसमें विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार के रूप में प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसके साथ पुरस्कार पाने वाली पेंटिंग को विद्यालय में उचित स्थान पर लगाया जाएगा।
बेसिक शिक्षा अधिकारी रामपाल सिंह ने वन महोत्सव पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सभी विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापकों और इंचार्ज प्रधानाध्यापकों को निर्देश जारी कर दिए हैं।


सेल्फी लेंगे शिक्षक
वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान 20 जुलाई को शिक्षक व कर्मचारी विद्यालय में अपने नाम की पट्टिका के साथ पौधरोपण करेंगे। पौधरोपण करने की फोटो व सेल्फी खींचेंगे। फोटो व सेल्फी को सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed