फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Utkarsh could not get flight, increasing uneasiness to return home

उत्कर्ष को नहीं मिल सकी फ्लाइट, बढ़ रही वतन लौटने की बेचैनी

Fri, 04 Mar 2022 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Utkarsh could not get flight, increasing uneasiness to return home
ललितपुर। यूूक्रेन में फंसा ललितपुर का उत्कर्ष चौबे दो दिन पहले हंगरी के बुडापेस्ट में सुरक्षित पहुंच चुका है। जहां से भारत के लिए फ्लाइट नहीं मिलने से पांच अन्य साथियों के साथ शेल्टर होम मेें वक्त काट रहा है। उत्कर्ष और उसके पांचों साथी अपने वतन लौटने के लिए बेचैन हैं। उत्कर्ष ने स्थानीय अधिकारियों से जल्द ही फ्लाइट का इंतजाम कराने की मांग की है। जिसकी जानकारी अधिकारियों ने यूपी के नोडल अधिकारी को भेजी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला चौबयाना निवासी भाजपा नेता डॉ. दीपक चौबे का बेटा उत्कर्ष चौबे यूक्रेन से 26 फरवरी को लौट रहा था, लेकिन ऐन वक्त पर उसकी फ्लाइट रद्द हो गई। इसके बाद वह यूक्रे न बस के जरिए हंगरी पहुंच गया। उम्मीद थी कि बुधवार रात तक हंगरी से भारत के लिए फ्लाइट मिल जाएगी और बृहस्पतिवार को वह भारत आ जाएगा। लेकिन फ्लाइट का इंतजाम नहीं हो सका। इसके चलते उत्कर्ष अभी हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट के एक शेल्टर होम में ठहरा है।
विज्ञापन

उत्क र्ष ने बताया कि उसके दिल्ली तक पहुंचने के लिए फ्लाइट में उसका पंजीकरण हो चुका है, लेकिन दो बाद भी उसकी फ्लाइट फाइनल नहीं हो सकी है। उत्कर्ष ने बृहस्पतिवार को ललितपुर के जिला आपदा राहत प्रबंधन अधिकारियों से बात कर उसके लिए फ्लाइट का इंतजाम कराने के लिए कहा। इस पर स्थानीय अधिकारियों ने यूपी के नोडल अधिकारी को स्थिति से अवगत कराया और उसका मेसेज भी उन्हें भेजा है, ताकि उच्च स्तर से संपर्क कर उसे फ्लाइट उपलब्ध हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उत्कर्ष अपने परिजनों से भी लगातार संपर्क में है और जल्द घर आने एवं परिवारीजनों से मिलने के लिए बैचेन है। डॉ. दीपक चौबे ने बताया कि उत्कर्ष से वह हर घंटे दो घंटे में बात कर लेते हैं। उनके बेटे ने बताया कि वह मुश्किल हालात से सुरक्षित बुडापेस्ट पहुंच गया है और वहां शेल्टर होम में बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। लेकिन अब उसे घर पहुंचने का इंतजार है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं और अधिकारियों से भी संपर्क साधा है, ताकि उनके बेटे को जल्द फ्लाइट मिल सके। उन्हें उम्मीद है कि उसे शुक्रवार तक उसे फ्लाइट मिल जाएगी और उत्कर्ष अपने वतन लौट आएगा।

यूक्रेन से लौट रहे यूपी के लोगों को उनके घर तक पहुंचाएगा प्रशासन
रूस के हमले से उत्पन्न विकट परिस्थिति के चलते यूक्रेन से लौट रहे उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों और लोगों को ऑपरेशन गंगा के तहत फ्लाइट से वापस लाया जा रहा है। ऐसे में यूक्रेन से वापस आने वाले उत्तर प्रदेश के विद्यार्थियों व लोगों के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली से उनके निवास स्थल पर भेजे जाने और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गौतमबुद्घनगर एवं गाजियाबाद के जिलाधिकारी के निवर्तन पर एक करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed