फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Use the helpline number if you are a victim of cyber crime

Lalitpur News: साइबर अपराध का शिकार होने पर करें हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल

Mon, 22 Dec 2025 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Use the helpline number if you are a victim of cyber crime
थाना जखौरा और सौजना पुलिस ने चलाया साइबर जागरुकता अभियान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। साइबर अपराध के प्रति लोगाें को जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को थाना जखौरा व थाना सौजना की साइबर क्राइम सेल पुलिस टीम ने अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया।
जनपद में साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सभी थानों की साइबर सेल पुलिस टीम अपने-अपने क्षेत्रों में जागरुकता अभियान चला रही है। रविवार को साइबर क्राइम सेल थाना जखौरा व थाना सौजना पुलिस की टीम अपने क्षेत्र में लोगों को साइबर अपराध के प्रति लोगों को जागरूक किया और साइबर क्राइम से बचाव के उपाय बताए। इसमें साइबर बुलिंग, स्टॉकिंग, फिसिंग, स्लेबरी, आईडेंटिटी थेफ्ट के विषय में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके साथ डीप फेक, एआई, डिजिटल अरेस्ट के बारे में जानकारी दी गई। कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, प्लेस्टोर, आईओएस से जेनुइन एप ही डाउनलोड करें। किसी अनजान व्यक्ति से अपनी बैंकिंग संबंधी कोई डिटेल शेयर न करें। ओटीपी मांगने पर न दें। सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय सावधानियां बरतें। सभी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण, डिजिटल अकाउंट का स्ट्रांग पासवर्ड बनाएं और टू-स्टेप ऑथेंटिकेशन की सेटिंग ऑन रखें। साइबर फ्राड होने पर अपनी शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed