फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Urn with travel Start sacrifice Nvkundatmk

कलश यात्रा के साथ नवकुंडात्मक यज्ञ शुरू

Sat, 16 Jan 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 16 Jan 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Urn with travel Start sacrifice Nvkundatmk
धौर्रा (ललितपुर)। मकर संक्रांति पर्व पर श्री रणछोर धाम स्थित बेतवा नदी में श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई गई। इस दौरान विष्णु महायज्ञ और नवकुंडात्मक महायज्ञ से पूर्व जल यात्रा निकाली गई। इस महायज्ञ में विभिन्न जिलों के महंत शामिल हुए हैं।  
विज्ञापन


धौर्रा से चार किलोमीटर दूर स्थित श्रीरणछोर धाम स्थित मकर संक्रांति के पर्व पर शुक्रवार की सुबह से ही जिला व मध्य प्रदेश आदि के श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। उन्होंने बेतवा नदी के घाटों पर तिल के साथ स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन


इसके बाद सूर्य को अर्घ्य दिया और श्री रणछोरधाम मंदिर में भगवान विष्णु के दर्शन कर विधि- विधान के साथ पूजा- अर्चन की और दान कर पुण्य लाभ लिया। श्री रणछोरधाम मंदिर के महंत वीरेंद्रानंद महाराज की ओर से सुबह से यहां खिचड़ी प्रसाद वितरण किया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां आयोजित हो रहे श्री विष्णुमहायज्ञ एवं नवकुंडात्मक महायज्ञ से पूर्व मेला परिसर में बेतवा नदी पर यज्ञाचार्य गोविंद दास मिश्रा, कैलाश शास्त्री और सुनील शास्त्री ने मंत्रोच्चार से जल यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान प्रधान कुंड पर पूर्व विधायक राव देशराज सिंह व सरपंच गजराम सिंह ग्राम मुड़रा मध्य प्रदेश बैठे। मेले में जनपद समेत मध्य प्रदेश के सैकड़ों श्रद्घालु उपस्थित रहे।  

मेला में दिन भर लोगों की भीड़ लगी रही। शुक्रवार से शुरु होने वाला विष्णु महायज्ञ और नव कुंडात्मक महायज्ञ 23 जनवरी तक चलेगा।यज्ञ में कृष्णानंद महाराज, चंद्रेश शास्त्री, नत्थू नेता, पूर्व प्रधान वीर सिंह यादव, प्रधान बबीता देवी मिश्रा,


रामेश्वर प्रसाद मिश्रा, प्रधान ओमप्रकाश यादव, प्रधान प्रतिपाल यादव, सनमान सिंह कुचदों, धीरज सिंह यादव, मुलायम सिंह, जयराम यादव, गोलू यादव, प्रकाश यादव, बाबूलाल, जाहर सिंह पटेल, वीरन सिंह, आलम सिंह कुशवाहा, शेरसिंह यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed