{"_id":"6213de4a0428204af86d3ce3","slug":"urban-laggards-in-voting-villagers-again-won-lalitpur-news-jhs215433242","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान करने में पीछे रहे शहरी, गांवों वालों ने फिर मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान करने में पीछे रहे शहरी, गांवों वालों ने फिर मारी बाजी
विज्ञापन
ललितपुर। विधानसभा चुनाव में इस बार फिर गांव वालों ने शहर वालों को पीछे कर दिया। जिले में शहरी क्षेत्र से महज 59.38 फीसदी ही मतदान हुआ। जबकि ग्रामीण क्षेत्र के 71 फीसदी लोग घर से वोट देने निकले। ऐसे में ललितपुर विस में ग्रामीणों का वोट निर्णायक साबित होगा।
ललितपुर विधानसभा के ग्यारह प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो चुका है। यहां मतदान की बात की जाए, तो ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाता काफी जागरूक नजर आए। उन्होंने जमकर वोट भी किया। लेकिन शहरी क्षेत्र के 40 प्रतिशत मतदाता वोट करने घर से ही नहीं निकले।
शहरी क्षेत्र और जाखलौन क्षेत्र के मतदाताओं ने कुल मात्र 59.38 प्रतिशत मतदान ही किया। वहीं जोनल पूराकलां क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर बिरधा, उगरपुर, पूराकलां, विजयपुरा, रामपुर, सुनौरी में कुल 73.67 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि जोनल तालबेहट अंतर्गत सेक्टर तेरई, बनगुुवांकलां, मर्दन सिंह इंटर कॉलेज, जीजीआईसी तालबेहट, तरगुवां, खांदी, कड़ेसराकलां के तहत कुल 73 प्रतिशत मतदान किया गया। इसी प्रकार जोनल जखौरा क्षेत्र के तहत सेक्टर रायपुर, बांसी, जमालपुर, जखौरा, गुलैंदा, बिजरौठा के अंतर्गत कुुल 73.93 प्रतिशत मतदान किया गया।
विज्ञापन
वहीं जोनल बार के अंतर्गत सेक्टर देवरान, गदयाना, बसतगुवां, पारौन, धनगौल, लड़वारी, भावनी, खरजा के तहत कुल 71.76 प्रतिशत मतदान किया गया और जोनल राजघाट के अंतर्गत सेक्टर ननौरा, लागौन, किसलवांस, मड़वारी, थनवारा, मनगुवां, लखनपुरा, करगन, रामनगर, बुढ़वार, सिलगन के तहत कुल 72.05 प्रतिशत मतदान किया गया। इस प्रकार ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत कुल करीब 71 प्रतिशत तक मतदान किया गया।