फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Up to 80 percent of crops in 325 villages destroyed due to rain

Lalitpur News: बारिश से 325 गांवों में 80 फीसदी तक फसलें बर्बाद

Thu, 19 Sep 2024 05:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Up to 80 percent of crops in 325 villages destroyed due to rain
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। अतिवृष्टि से खरीफ की फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली की फसलों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। कृषि विभाग के सर्वे के अनुसार पिपरिया जागीर क्षेत्र में सर्वाधिक 80 फीसदी व अन्य 325 गांवों में 50 से 80 फीसदी तक फसलों को नुकसान हुआ है। विभाग ने नुकसान के आकलन की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।
कई दिनों से जारी बारिश से खेतों में पानी भर गया। खरीफ की फसलें जलमग्न हो गईं। उड़द और मूंग की फसलों में पहले ही फूल व फलियों के समय लगातार बारिश से नुकसान हो गया था। अब फसलें पककर तैयार हो गई थीं। कटाई का समय आ गया था। किसान कटाई की तैयारी कर रहे थे। लेकिन, लगातार बारिश से खेतों में पानी जमा हो गया। फसलें पूरी तरह से सड़ गईं। लागत तो दूर बीज तक निकलना मुश्किल दिख रहा है। उड़द, मूंग, सोयाबीन और मूंगफली की फसलें सर्वाधिक प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

कृषि विभाग के अनुसार 415 ग्राम पंचायतों के मुकाबले 325 गांवों में 50-80 फीसदी तक नुकसान पाया गया है। शेष 90 ग्राम पंचायतों में 50 फीसदी से कम नुकसान हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। बीमित किसानों को क्रॉप कटिंग के आधार पर क्लेम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
खरीफ फसल का क्षेत्रफल एकड़ में
फसल क्षेत्रफल
उड़द 215767
मूंग 5862
सोयाबीन 30784
मूंगफली 13046
तिल 10893
मक्का 31629
धान 1386

---------
किसानों ने सुनाई पीड़ा
फोटो- 20
कैप्सन- कमलेश अहिरवार
खेतों में उड़द की फसल बोई थी। बारिश से पूरी तरह नष्ट हो गई है। अब बीज निकालना मुश्किल हो गया है।-कमलेश अहिरवार
---
फोटो- 21
कैप्सन- रविकांत पाठक
लगातार बारिश ने फसलों को पूरी तरह चौपट कर दिया है। 80 फीसदी से अधिक नुकसान हो गया है।-रविकांत पाठक
---
टॉप 14 ग्राम पंचायतों में फसल नुकसान
--------------------------
गांव - फीसदी
पिपरिया जागीर - 80
अनौरा - 75
बिरधा - 75
करमरा - 75
सतरवांस - 75
कलौथरा - 75
कल्यानपुरा - 75
मैलारकलां - 75
रमेशरा - 75
बिरारी - 75
रजवारा - 75
कचनौंदा - 75
मैगुवां - 75
घटवार - 75
---
बारिश से फसलों में काफी नुकसान हुआ है। सर्वे किया जा रहा है। प्राथमिक स्तर पर सर्वे में लगभग 325 गांव में अधिक नुकसान हुआ है। सभी बीमित किसानों को क्रॉप कटिंग के आधार पर क्लेम का भुगतान किया जाएगा।
- बसंत कुमार दुबे, उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed