{"_id":"676ef337c435d5f5c808aa3e","slug":"up-board-preparations-for-conducting-practical-examination-intensified-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-126556-2024-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तैयारियां तेज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा है। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगी।
23 जनवरी से यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा कराया जाना निर्धारित किया गया है। परीक्षा नकलविहीन हो सके, इसके लिए प्रधानाध्यापक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज संभाल कर रखेंगे। कैमरे वॉयस रिकार्डिंग वाले होंगे। इसके साथ सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षा यूपी बोर्ड द्वारा तय मानकों के अनुसार कराई जाएगी। अभी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण नहीं हुआ है।