फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board: Inter students confused with math formulas

यूपी बोर्ड : गणित के सूत्रों में उलझे इंटर के छात्र

Tue, 04 Mar 2025 12:21 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Tue, 04 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Inter students confused with math formulas
दो पालियों में हुई हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा
विज्ञापन

11976 के सापेक्ष 11483 परीक्षार्थी हुए उपस्थित, 548 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
संवाद न्यू ज एजेंसी
ललितपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर हुई। इसमें हाईस्कूल का संस्कृत, इंटरमीडिएट का गणित, जीवविज्ञान, चित्रकला आलेखन व चित्रकला प्राविधिक का पेपर हुआ। परीक्षा में पंजीकृत 11976 के सापेक्ष 11483 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 548 अनुपस्थित रहे।
जिले में 49 परीक्षा केंद्रों पर यूपी बोर्ड की हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई जा रही हैं। सोमवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल की संस्कृत विषय का पेपर 33 परीक्षा केंद्रों पर हुआ। वहीं, इंटरमीडिएट का गणित विषय का पेपर 38 केंद्रों व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा 40 केंद्रों पर हुई। परीक्षा में किसी प्रकार का कोई अनुचित साधन न ले जा सके, इसके लिए केंद्र के बाहर परीक्षार्थियों की गहनता से तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। निर्धारित समय सुबह 8:30 परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन

हाईस्कूल के संस्कृत विषय में पंजीकृत 733 के सापेक्ष 654 परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे। 79 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट के गणित विषय का पेपर देने के लिए 1238 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 1208 परीक्षार्थी शामिल हुए और 30 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के जीव विज्ञान के पेपर में 3961 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3806 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। 155 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार से सुबह की पाली में हुई परीक्षा में कुल पंजीकृत 5199 के सापेक्ष 5014 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 185 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में दोपहर 2 बजे से इंटरमीडिएट का चित्रकला आलेखन और चित्रकला प्राविधिक का पेपर हुआ। इसमें पंजीकृत 6747 के सापेक्ष 6469 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 363 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शांतिपूर्ण और नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित सचल दल भ्रमणशील रहे। सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात रही। सीसीटीवी कैमरे में हो रही बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके, इसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित किए गए जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की जाती रही। इसके साथ परीक्षा का जायजा लेने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील बने रहे।


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को दो पालियों में हुई बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन हुई। जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित सचल दल परीक्षा केंद्रों पर भ्रमणशील रहे। कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी की जाती रही। -ओमप्रकाश सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed