फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   UP Board: Department busy in nominating centre administrator and room inspector

यूपी बोर्ड : केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक को नामित करने में तैयारी जुटा विभाग

Tue, 03 Feb 2026 11:15 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Department busy in nominating centre administrator and room inspector
ललितपुर। यूपी बोर्ड की परीक्षा को शांतिपूर्वक और नकलविहीन कराने के लिए प्रशासन तेजी से तैयारी करने में जुटा हुआ है। परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो, इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक को नामित करने की प्रक्रिया विभाग ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 50 परीक्षा केंद्रों पर 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा शुरू हो रही हैं। जिसमें हाईस्कूल के 20463 और इंटरमीडिएट के 16214 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा काे शांतिपूर्वक और नकलविहीन कराने के लिए तेजी के साथ तैयारियां की जा रही हैं। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराया जा रहा है। केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से युक्त स्ट्रांग रूम को तैयार कराया जा रहा है। यह स्ट्रांगरूम वायस रिकॉर्डर से युक्त रहेगा और इसकी चौबीस घंटे तक निगरानी की जाएगी। इसके साथ जोनल, सेक्टर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट सहित सचल दल परीक्षा को नकलविहीन व शांतिपूर्वक तरीके से कराने की जिम्मेदारी निभाएंगे। वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा विभाग बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक को नामित करने में जुटा हुआ है। डीआईओएस ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन व सकुशल संपन्न कराने के लिए व्यापक रणनीति बनाई गई है। परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरणों में चल रही है। केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षकों को नामित करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

---------
संकलन केंद्र से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण हुआ शुरू
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए करीब 1.84 लाख उत्तर पुस्तिकाएं जनपद स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज में बनाए गए संकलन केंद्र पर पहुंचाई गई हैं। इसमें कक्षा 10वीं की 1.13 लाख और इंटरमीडिएट की करीब 71 हजार उत्तर पुस्तिकाएं शामिल हैं। उत्तर पुस्तिकाएं गुलाबी रंग की है। संकलन केंद्र से परीक्षा केंद्रों को उत्तर पुस्तिकाओं को वितरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed